फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Shaukat Ali Khan, chairman of Saulat Public Library, passed away

सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के अध्यक्ष शौकत अली खां का निधन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Shaukat Ali Khan, chairman of Saulat Public Library, passed away
अधिवक्ता शौकत अली खान का फाइल फोटो। - फोटो : RAMPUR
रामपुर। सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के अध्यक्ष शौकत अली खां एडवोकेट का सोमवार को हृदय गति रुकने से 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से राजनैतिक, सामाजिक और साहित्य जगत में शोक है।
विज्ञापन

शौकत अली खां एडवोकेट का जन्म 11 जून 1946 को रामपुर में हुआ था। उनकी प्राथमिक शिक्षा राजद्वारा में हुई। उन्होंने 1967 में लखनऊ से एलएलबी की डिग्री हासिल की और तब से रामपुर कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे थे। वे रामपुर का इतिहास सहित दर्जनों पुस्तकों के लेखक थे। करीब एक माह पूर्व 24 अक्तूबर को उन्हें सौलत पब्लिक लाइब्रेरी का अध्यक्ष चुना गया था। चार नवंबर को उन्होंने शपथ ग्रहण की थी। लेकिन, बीते दो दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। सोमवार सुबह आठ बजे उनकी हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। निधन के वक्त वे अपने राजद्वारा स्थित आवास पर ही थे। जैसे लोगों को उनके निधन की जानकारी मिली, तो घर पर राजनैतिक दलों के नेताओं एवं सामाजिक संगठनों के सदस्यों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

उनकी नमाज-ए-जनाजा सोमवार शाम को नवाब गेट पर हुई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। उनका दफन मठवाला कब्रिस्तान में हुआ। शौकत अली खान अपने पीछे दो बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं। उनके निधन से राजनैतिक, सामाजिक और साहित्य जगत में शोक है। वहीं बार सभागार में शोक सभा का आयोजन हुआ। यहां बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामऔतार सैनी ने कहा कि अधिवक्ता शौकत अली खां के निधन से अपूर्णनीय क्षति हुई है। इसके बाद जिला जज की कोर्ट में बार और बेंच का कोर्ट रेफरेंस हुआ, जिसमें अधिवक्ता शौकत अली खां के जीवन पर प्रकाश डालते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद सक्सेना, सतीश चंद्र गुप्ता, मुस्तफा अहमद, रियासत अली, परमसिंह आर्य, रिसालत अली, नरेंद्र यादव, अशोक कुमार गौतम, सतीश कुमार, राहुल कुमार सिंह, पर्वत सिंह आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निधन पर लोगों ने जताया शोक
टांडा। शौकत अली खां के निधन पर लोगों ने सभा का आयोजन कर शोक जताया। नगर के मोहल्ला इमामबाड़ा में आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुए शायर जाहिद टांडवी ने कहा कि शौकत अली खां एडवोकेट का निधन होना उर्दू जुबान और अदब का नुकसान है। इस अवसर पर सनराइज इंटर कॉलेज के संस्थापक मास्टर सईदुज्जफर रहमानी, लईक सैफी, मास्टर हारून आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed