फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Shahjahanpur and Bulandshahr won the matches on the first day.

Rampur News: पहले दिन शाहजहांपुर और बुलंदशहर ने जीते मैच

Mon, 24 Nov 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 24 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur and Bulandshahr won the matches on the first day.
रामपुर। हसन आगा मेमोरियल स्टेट हॉकी टूर्नामेंट का रविवार को शुभारंभ हो गया। पहले दिन दो मैच खेले गए। पहले मैच में शाहजहांपुर और दूसरे मैच में बुलंदशहर ने जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन

रविवार सुबह 10 बजे से महात्मा गांधी फिजिकल कॉलेज स्टेडियम मैदान पर टूर्नामेंट के पहले दिन दो मैच खेले गए। उद्घाटन मैच बरेली एकेडमी और शाहजहांपुर स्पोटर्स स्टेडियम बीच खेला गया। मैच के 20 मिनट में शाहजहांपुर के रेहान ने 25वें मिनट में, अनुज ने 54वें मिनट और 58 मिनट में आंशिक एक ओर गोल कर 4-0 से जीत दिलाई। दूसरा मैच प्रयागराज व बुलंदशहर के बीच खेला गया, जिसमें रोमांचक मैच के 37वें मिनट में बुलंदशहर के साहिल ने गोल कर 1-0 से जीत दर्ज कराई। मैचों की अंपायरिंग जावेद, मनीश, सुनील व मुशीर ने की। टेक्निकल टेबिल का कार्य इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी महेंद्र बोरा ने देखा।सोमवार को सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, चांदपुर, काशीपुर, शाहजहांपुर, आगा इलेविन और रामपुर ग्रीन के बीच मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन

शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष सना मामून और उनके पति मामून शाह ने किया। ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी जमशेद आगा व फैजान आगा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। नासिर खां ने शानदार मैचों का संचालन किया। इस मौके पर रुबीना खान, एजाज हसन खां, सैय्यद अजीम नकवी, खालिद खां, वरिष्ठ हाॅकी खिलाड़ी इकबाल अली बेग, हॉकी सचिव मुख़्तार खां, इकबाल खां, वकार खां, आसिम खां, यासिन, फिरासत खां, वसीम खां, मुकर्रम शाह खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed