{"_id":"579f9bc34f1c1b56152b9570","slug":"shahbad-bus-stand","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहबाद बस अड्डे ने रोका दो कालोनियों का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहबाद बस अड्डे ने रोका दो कालोनियों का रास्ता
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में ज्वालानगर में विष्णु विहार कालोनी रोड पर अवैध रूप से संचालित शाहबाद बस अड्डा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राम-रहीम पुल क्रास करने के बाद शहर की कालोनी विष्णु और शिव विहार के रास्ते को शाहबाद जाने वाली प्राइवेट बसों ने रोक लिया है। लोग परेशान हैं। डीएम तक गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो रही। बसें सड़क पर खड़े होकर सवारियां भर रही हैं। ऊपर से ई-रिक्शा राह में रोड़ा बन रहे हैं। शायद प्रशासन को किसी हादसे का इंतजार है।
ज्वालानगर में विष्णु विहार और शिव विहार कालोनियां किट प्लाई फैक्ट्री के पास हैं। जो रास्ता कालोनियों और किट प्लाई को जाता है उसी पर शाहबाद का बस अड्डा संचालित हो रहा है।
यह विवाद प्रशासन ने बना रखा है। प्रशासन ने ही खाली पड़ी एक जगह बस अड्डे के लिए मुकर्रर की थी। किट प्लाई प्रबंधन ने इस जगह पर अपना दावा करते हुए प्रशासन पर केस कर रखा है, जोकि हाईकोर्ट में विचाराधीन बताया जा रहा है। इसका फायदा प्राइवेट बस वाले उठा रहे हैं। जिस जगह बस अड्डा होना चाहिए वहां कीचड़ हो गया है, जिससे पूरा बस अड्डा सड़क पर संचालित हो रहा है। कालोनी के लोग कैसे निकलें। कैसे बच्चे स्कूल जाएं। स्कूल के आटो निकालने के लिए भी जगह नहीं रहती। बाइक या पैदल निकलना भी मुश्किल है। ऊपर से ई-रिक्शा वालों ने रास्ते में खड़े होकर सवारियां बैठाने से दिक्कत पैदा कर दी है।