फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   seven persons died due to corona

420 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, सात की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
seven persons died due to corona
रामपुर।जिले में शनिवार को 420 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। एक दिन में 420 लोगों में संक्रमण की पुष्टि जिले का नया रिकार्ड है। शनिवार को सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1593 हो गया है।शनिवार को कोरोना से सात से लोगों की मौत की खबर आ रही है। इसमें से कई लोगों की मौत जिले से बाहर हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना से हुई मौत की अधिकृत पुष्टि नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में 420 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इनमें रामपुर अर्बन क्षेत्र के 245, शाहबाद में 28, चमरौआ में 46, सैदनगर ममें 54, टांडा में 8, बिलासपुर में 16 स्वार में 7 और अन्य क्षेत्रों में 12 संक्रमितों की पुष्टि की गई है।जिसमें न्यायिक विभाग, पुलिस विभाग, तहसील कर्मी आदि शामिल हैं। रिपोर्ट में आरटी-पीसीआर जांच में 360, एंटीजन जांच में 40, निजी लैब जांच में 19 और ट्रूनेट मशीन से जांच में एक संक्रमित व्यक्ति की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही शनिवार को 183 लोगों ने आइसोलेशन की अवधि को पूरा किया है। जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1593 हो गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा सात लोगों की संक्रमण की वजह से मौत होने की बात सामने आ रही है। शनिवार को भी जिले में एक तहसील में तैनात वन रेंजर की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वन रेंजर को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां पर हालत में सुधार न होने और तबीयत बिगड़ने पर वन रेंजर को शुक्रवार को हायर सेंटर ले जाया जा रहा था। इस दौरान हायर सेंटर में भर्ती होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। इसके साथ ही नगर निवासी एक भाजपा नेता व उनके पिता का कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से निधन हो गया है। भाजपा नेता और उनके पिता की मौत जिले से बाहर हुई है।इसके साथ ही सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक दवा विक्रेता व एक अन्य संक्रमित व्यक्ति की भी मौत हो गई। वहीं बिलासपुर व मिलक क्षेत्र में भी एक महिला व एक पुरुष की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed