फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   seven persons arrested in loot of money exchanger

कारोबारी से लूट में महिला समेत सात गिरफ्तार

Fri, 27 Jul 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Fri, 27 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
seven persons arrested in loot of money exchanger
शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए शाहबाद गेट के पास लूट के आरोपी। अ
 दिल्ली, गाजियाबाद और बिहार के बदमाशों ने मिलकर रामपुर के मनी एक्सचेंजर को लूटा था। मौके से पकड़े गए दो बदमाशों की निशानदेही पर लूटपाट की इस घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने पांच और बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों के गैंग में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कारोबारी से लूटे ढाई लाख रुपये में से 2.41 लाख रुपये भी बरामद कर लिए। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल  भेज दिया। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र में हाथीखाना निवासी मनी एक्सचेंजर का कारोबार करने वाले गगनदीप को बृहस्पतिवार की दोपहर उस वक्त बाइक सवार बदमाशों ने उस वक्त लूट लिया था जब वह ढाई लाख रुपये लेकर जा रहा था। बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। लोगों ने मौके से दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना के बाद क्षेत्र में खलबली मच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़े गए दोनों बदमाशों से कई घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर कई स्थानों पर छापेमारी की। इसके बाद पुलिस को एक महिला समेत पांच और लोग पुलिस की पकड़ में आ गए। पुलिस ने पकड़े बदमाशों से पूछताछ की और फिर उनके कब्जे से लूटी गई रकम और लूट में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली। पकड़े गए बदमाशों को शुक्रवार को मीडिया के सामने पेश किया गया।

एएसपी सुधा सिंह के मुताबिक लूटपाट की इस घटना को अंजाम देने में सभी बदमाश दूसरे जनपदों के हैं। उनके मुताबिक मौके से पकड़े गए बदमाशों में नई दिल्ली के खजूरी खास निवासी सतेंद्र और इसी मुहल्ले के रजा उल इस्लाम से पूछताछ की गई और फिर पूछताछ के आधार पर पांच और बदमाशों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के अंजली विहार निवासी शेख शरीफ और  दिनेश कुमार उर्फ कलवा, मोहम्मद आबिद,  पीलीभीत के कोतवाली क्षेत्र के पील खाना निवासी मोहममद खालिद को पकड़ा गया है।

एएसपी ने बताया कि इस मामले में इन लोगों के साथ रहने वाली बिहार के भागलपुर के थाना मारवाड़ी निवासी आरती को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया कि शेख शरीफ के कब्जे से तमंचा 12 बोर और लूटे गए  1.41 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। इसके अलावा दिनेश और खालिद के कब्जे से 50-50 हजार रुपये बरामद किए हैं। इन लोगों के कब्जे से लूट में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक भी बरामद की गई है।


एएसपी ने बताया कि पूछताछ में शेख शरीफ ने बताया कि उसने डेढ़ लाख रुपये अपने हिस्से के लिए लिए थे,जिसमें नौ हजार रुपये खर्च हो गये हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों को जेल भेज दिया है। एसपी डा.विपिन ताडा ने इस मामले में लूट का खुलासा करने वाली शहर कोतवाली और स्वाट टीम को दस हजार इनाम देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed