फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Seven named for breaking into house and beating with sticks

Rampur News: घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट करने वाले सात नामजद

Wed, 05 Feb 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 05 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Seven named for breaking into house and beating with sticks
टांडा। घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में सात लोगों के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज हो गई है। यह मामला ग्राम शहपुरा गांव का है। बताया जा रहा है कि 18 जुलाई 2024 को दोपहर डेढ़ बजे कई लोग वसीम अहमद के घर में घुसकर मारपीट की थी। इस मामले में वसीम अहमद ने गांव के सलीम आलम, शेर बानो, सायदा, अलफिजा, हसना बी, नूर बानो, हसनी बानो और कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनका आरोप है कि आरोपी षडयंत्र के चलते लाठी-डंडे लेकर उसके घर घुस आए थे। इन लोगों ने वसीम अहमद की पत्नी और पुत्री के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी थी। जिसमें सलीम आलम ने उसकी पुत्री के सिर में डंडा मार दिया था। इसी बीच वह घर पहुंचा तो देखा कि आरोपी उसकी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट कर रहे हैं तो उसने बीच- बचाव कराया। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे थे। इस घटनाक्रम का वीडियो भी उनके पास मौजूद है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed