{"_id":"694c51541a1cf605b1064f14","slug":"seven-and-a-half-lakh-rupees-defrauded-in-tanda-in-the-name-of-sending-abroad-rampur-news-c-282-1-rmp1023-160668-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: विदेश भेजने के नाम पर टांडा में साढ़े सात लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: विदेश भेजने के नाम पर टांडा में साढ़े सात लाख की ठगी
विज्ञापन
छह आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
टांडा। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन युवकों से साढ़े सात लाख रुपये ठगी और रकम वापसी की मांग पर धमकी व मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर एसपी के आदेश से छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
गांव बिचपुरी निवासी तेजपाल ने आरोप लगाया है कि गांव के ही हाजी नासिर ने उसे और उसके दोस्तों मनीष व विजेंदर को नौकरी के लिए अर्मेनिया भेजने का लालच दिया था। तीनों से वीजा व टिकट के लिए प्रत्येक से ढाई-ढाई लाख रुपये लेने तय हुए थे। जुलाई से दिसंबर के बीच फोन-पे व अन्य माध्यमों से कुल साढ़े सात लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।
13 दिसंबर को दिल्ली एयरपोर्ट भेजे जाने पर पता चला कि टूरिस्ट वीजा और टिकट फर्जी थे, जो रूस के लिए थे। जब पीड़ितों ने पैसे वापस मांगे तो 15 दिसंबर को नदीम व उसके साथियों ने उनके घर पर धमकाते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़ितों का आरोप है कि हाजी नासिर रकम लेकर सऊदी अरब भाग गया है और शिकायत करने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी के हस्तक्षेप के बाद हाजी नासिर, नदीम, अजीम, नदीम का भाई समेत छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।