फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Settlement officer deducted one day's salary for leaving the headquarters without permission

बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी का एक दिन का वेतन काटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Settlement officer deducted one day's salary for leaving the headquarters without permission
रामपुर। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी जनार्दन प्रसाद द्वारा उच्चाधिकारियों से अनुमति लिए बिना ही मुख्यालय छोड़ने पर काम नहीं तो वेतन नहीं के आधार पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ द्वारा कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन काट दिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी पूर्व से ही बैठकों और विभिन्न अवसरों पर अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित करते रहे हैं कि कोई भी अधिकारी और कर्मचारी बिना सक्षम स्तर से अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे और आदेशों की अवहेलना करने पर सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दे चुके हैं। चकबंदी संबंधी एक मामलों में जिलाधिकारी द्वारा बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को जरूरी अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर मामले के संबंध में वार्ता के लिए निर्देशित किया गया था। वार्ता के लिए उपस्थित होने के संबंध में अवगत कराने के दौरान बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने बताया कि वह निजी कार्य से मुख्यालय से बाहर हैं।
विज्ञापन

बंदोबस्त अधिकारी द्वारा अवकाश की अनुमति लिए बिना मुख्यालय छोड़ने पर सख्त कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने एक दिवस के वेतन की कटौती किए जाने संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं और निर्देशित किया है कि भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि निर्गत करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए शासन को पत्र प्रेषित कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुन: निर्देशित किया है कि स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दायित्व के प्रति उदासीनता और लापरवाही पर कठोरतम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed