{"_id":"b80ef960fbc2ffb44c3223fe53576a30","slug":"seminor-in-johar-univercity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास में वैज्ञानिकों का रोल अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास में वैज्ञानिकों का रोल अहम
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि देश को मजबूत और संपन्न राष्ट्र बनाने में हमारे वैज्ञानिकों ने अहम रोल अदा किया है। कुछ लोग देश की अखंडता और गंगा-जमुनी तहजीब को तोड़ने की कोशिश में लगे हैं। राष्ट्रवाद के नाम पर विशेष वर्ग को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। सावधान रहने की जरूरत है।
राष्ट्रवाद एक एहसास है, जंग-ए-आजादी के दौरान मुल्क आजाद कराने के लिए एक नारा बुलंद किया गया था, आवाज दो हम एक हैं। यही राष्ट्रवाद है। आजम खां रविवार को जौहर यूनिवर्सिटी के सभागार में विज्ञान दिवस पर आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। कहा कि उच्च शिक्षा में जौहर विश्वविद्यालय मील का पत्थर साबित होगी।
आज से यहां पर पीएचडी का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पोस्टर, मॉडल, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की र्गइं। पोस्टर प्रतियोगिता में जितेंद्र प्रथम, उरूज फातिमा द्वितीय, मॉडल प्रतियोगिता में शाकिब प्रथम और राशिद द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के वैज्ञानिक डा. सैय्यद रियाज, डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ के डा. आरपी सिंह, सरदार बल्लभ भाई पटेल विश्वविद्यालय मेरठ प्रोफेसर एसके भटनागर, जौहर विश्वविद्यालय के डा. मुशर्रफ अली सिद्दीकी, डा. तबसुम, डा. गुलरेज के अतिरिक्त डीके सक्सेना ने विज्ञान की महत्व एवं आवश्यकता पर व्याख्यान प्रस्तुत किए।