फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Selection of Rampur district for Prime Minister Excellence Award-2022

Rampur : प्रधानमंत्री एक्सीलेंस अवार्ड-2022 के लिए रामपुर जिले का चयन, समारोह 21 अप्रैल को दिल्ली में

Sat, 15 Apr 2023 12:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 15 Apr 2023 12:27 AM IST
सार

यह अवार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में रामपुर के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ को देंगे।

विज्ञापन
Selection of Rampur district for Prime Minister Excellence Award-2022
रामपुर के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री एक्सीलेंस अवार्ड के लिए रामपुर जिले का चयन हुआ है। यह अवार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में रामपुर के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ को देंगे। इस बात की जानकारी केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के सचिव वी श्रीनिवास ने रामपुर के जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोक प्रशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रधानमंत्री एक्सीलेंस अवार्ड 2022 के लिए यूपी के रामपुर जिले का चयन किया गया है। रामपुर जिले का चयन संवर्धन (वोकल फॉर लोकल) के क्षेत्र में इनोवेशन डिस्ट्रिक्ट के रूप में किया गया है। उन्होंने रामपुर के जिलाधिकारी से प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) की ओर से सिविल सर्विसेज डे पर 20 और 21 अप्रैल को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने का निमंत्रण दिया है।
विज्ञापन


केंद्र और राज्य सरकारों के जिलों/संगठनों की ओर से किए जाने वाले असाधारण और अभिनव कार्यों को स्वीकार करने, पहचानने और पुरस्कृत करने के लिए भारत सरकार ने 2006 में लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार की शुरूआत की थी। प्राथमिकता कार्यक्रमों, नवाचारों और आकांक्षी जिलों में जिलाधिकारियों के प्रदर्शन को मान्यता देने के लिए 2014 में योजना का पुनर्गठन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के आर्थिक विकास की दिशा में जिलाधिकारियों के प्रदर्शन को मान्यता देने के लिए योजना को 2020 में फिर से पुनर्गठित किया गया था। रचनात्मक प्रतिस्पर्धा, नवाचार, प्रतिकृति और सर्वोत्तम प्रथाओं के संस्थानीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 2021 में इस योजना को एक नए दृष्टिकोण के साथ नया रूप दिया गया है। इस दृष्टिकोण के तहत सुशासन पर जोर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed