फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   security guard died due to gun shot

लाइसेंसी बंदूक से चली गोली सिक्योरिटी गार्ड के लगी, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
security guard died due to gun shot
रामपुर। लाइसेंसी बंदूक से चली सिक्योरिटी गार्ड के लग गई। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना के बाद शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आगापुर गांव की है। आगापुर निवासी सुरेश कुमार (55) सिक्योरटी गार्ड का काम करते थे। उनके पास लाइसेंसी बंदूक थी। शुक्रवार की शाम को सुरेश कुमार घर में ही मौजूद थे, इस दौरान लाइसेंसी बंदूक से गोली चल गई और वो सुरेश के लग गई। गोली सुरेश की जांघ के पास लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सुरेश कुमार को अस्पताल ले जाया गया,जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार बंदूक की सफाई करने के दौरान ये हादसा हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सिविल लाइंस इंसपेक्टर लव सिरोही ने बताया कि सुरेश की गोली लगने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गोली बंदूक की सफाई करने के दौरान चली या कोई अन्य कारण था इसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed