{"_id":"6a09fc41fad183a67101ab45","slug":"search-intensified-for-the-dumper-driver-who-hit-the-sdms-car-rampur-news-c-282-1-smbd1025-171209-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मारने वाले डंपर चालक की तलाश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मारने वाले डंपर चालक की तलाश तेज
Sun, 17 May 2026 11:04 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 17 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। उत्तराखंड बॉर्डर पर खनन से भरे वाहनों की चेकिंग के दौरान एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मारने के मामले में फरार डंपर चालक की तलाश में पुलिस ने रविवार को कई संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका।
लेखपाल रवि राणा ने कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा था कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे उत्तराखंड बॉर्डर स्थित सोबती होटल के पास एसडीएम अरुण कुमार के नेतृत्व में खनन वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इस दौरान एक डंपर को अवैध खनन में पकड़ा गया।
खनन वाहन को सीज करने की तैयारी चल रही थी कि चालक ने एसडीएम के सरकारी वाहन में टक्कर मार दी और उत्तराखंड की ओर भाग गया। एसडीएम और राजस्व कर्मियों ने वाहन का पीछा किया। बताया गया कि वाहन स्वामी शिवम शर्मा किच्छा टोल प्लाजा के पास डंपर खड़ा कर फरार हो गया।
विज्ञापन
इस दौरान परिचालक शीशगढ़ निवासी नुकता प्रसाद को पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को सीज कर परिचालक को गिरफ्तार कर लिया।
वर्जन
तहरीर के आधार पर डंपर चालक रम्पुरा, उत्तराखंड निवासी शिवम शर्मा के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। डंपर सीज कर परिचालक नुकता प्रसाद के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। चालक को गिरफ्तार करने के लिए कई संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिल सका। -जीत सिंह, कोतवाल