{"_id":"6123e88c8ebc3e7a1117cc3a","slug":"school-of-cleass-six-to-8-will-open-today-rampur-news-mbd400182724","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से लगेंगी कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से लगेंगी कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। करीब सवा सौ दिन बाद कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की कक्षाएं मंगलवार से लगनी शुरु हो जाएंगी। जबकि, कक्षा एक से पांच तक के स्कूल एक सितंबर से खुलेंगे। बच्चों की कक्षाएं लगने के बाद कोरोना संक्रमण न फैले इसके लिए परिषदीय, माध्यमिक और निजी स्कूलों में तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।
कोरोना संक्रमण कुछ कम होने के कारण सभी स्कूल कालेज एक जुलाई से खोल दिए गए थे। लेकिन, बच्चों को स्कूल भेजने की मनाही थी। कोरोना से स्थिति और सही होने पर कक्षा नौ से लेकर सभी कक्षाएं 16 अगस्त से शुरू हो गई थीं। शासन से कक्षा छह से आठ तक के स्कूल 24 अगस्त और एक से पांच तक के स्कूल एक सितंबर से खोलने के निर्देश दिए हैं। संक्रमण न फैले, इसके लिए स्कूल खुलने से पहले प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान तथा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष को मिलकर स्कूलों में सफाई कराने और सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए थे। निजी स्कूलों को भी स्कूल खुलने से पहले व्यवस्था पूरी करने को कहा गया था। जिन स्कूलों में बच्चे ज्यादा हैं। ऐसे स्कूलों में 50 फीसदी उपस्थिति के साथ दो पालियों में कक्षाएं चलाने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों में मास्क, सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग यंत्र रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार और जिला बेसिक शिक्षा बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना सिंह ने बताया कि स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों से कोविड 19 गाइड लाइन का पालन करते हुए कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कहीं भी कोई लापरवाही बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।