फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   School bus overturns near Pipliya Jatt, UKG student dies

पिपलिया जट के पास स्कूली बस पलटी, यूकेजी की छात्रा की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
School bus overturns near Pipliya Jatt, UKG student dies
पिपलिया जट के पास स्कूली बस पलटी, यूकेजी की छात्रा की मौत
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह स्कूल जाते समय हुआ हादसा, बस में सवार थे 15 बच्चे
मिलकखानम(रामपुर)। सीबीएसई स्कूल की बस मंगलवार की सुबह संकरे मार्ग से होकर गुजरते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार कक्षा यूकेजी की एक छात्रा की मौत हो गई। घटना पिपलिया जट गांव के पास हुई। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। परिजनों में छात्रा की मौत से कोहराम मचा हुआ है। परिजन बिना पोस्टमार्टम की कार्रवाई के शव घर ले गए।

हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। मिलकखानम थाना क्षेत्र के माटखेड़ा स्थित डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल की बस विद्यार्थियों को लेकर स्कूल जा रही थी। बस मेें 15 बच्चे सवार थे। बस चालक अलीनगर गांव में एक बच्चे को लेने जा रहा था। इस दौरान पिपलिया जट गांव से जा रहे एक चकरोड के संकरे मार्ग पर बस का पहिया मार्ग किनारे उतर गया, जिससे बस पलट गई। बस पलटने से बस में सवार कक्षा यूकेजी की छात्रा अनुप्रीत (4) बस के गेट पर आ गई और उसके नीचे दब गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े, जिसके बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से बस को उठाया और दबी हुई बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर तहसीलदार स्वार और मिलकखानम एसओ भी मौके पर पहुंच गए। हादसे की जानकारी होने पर अनुप्रीत के परिजन भी मौके पर आ गए, जिसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम की कार्रवाई के शव घर ले गए। जानकारी के अनुुसार अनुप्रीत की बड़ी बहन गुरनौर कौर भी इसी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है और हादसे के वक्त गुरनौर कौर भी बस में सवार थी और गुरनौर कौर पूरी तरह सुरक्षित है। मिलकखानम थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि बस में करीब 15 बच्चे सवार थे। इसमें एक बस पलटने से गेट पर पहुंच गई और बस के नीचे दब गई। हादसे में बच्ची की मौत हो गई है। बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed