{"_id":"69e51e5b9bb74c3a030d5072","slug":"scared-by-monkey-attacks-woman-jumps-from-rooftop-dies-rampur-news-c-282-1-rmp1027-169121-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बंदरों के हमले से घबराकर महिला ने छत से लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बंदरों के हमले से घबराकर महिला ने छत से लगाई छलांग, मौत
Sun, 19 Apr 2026 11:56 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
सैफनी। थाना क्षेत्र के रवाना गांव में बंदरों के हमले से घबराकर एक महिला ने छत से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया।
रविवार दोपहर करीब दो बजे गांव निवासी मिट्ठन पाल की पत्नी राजवती (45) घर की छत पर कपड़े उतारने गई थीं। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले से घबराकर उन्होंने जान बचाने के लिए छत से नीचे सड़क पर छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार राजवती के पति की दो वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी थी और वह ही परिवार का सहारा थीं। घटना के बाद गांव में बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से समस्या के स्थायी समाधान और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।