फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   scam in electric department

फीडर को अलग करने में घपला, भुगतान पर रोक   

Sat, 14 Apr 2018 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sat, 14 Apr 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

बिजली विभाग की फीडर सेपरेशन योजना में घपला किया गया है। हाईटेंशन लाइन के निर्माण में गड़बड़ी की गई है। इसमें मानक के अनुरूप काम नहीं हुआ है। आम आदमी पार्टी के नेता की शिकायत के बाद हुई जांच में यह खुलासा हुआ। विभाग की ओर से कार्यदायी संस्था के भुगतान पर रोक लगा दी गई है। 

प्रदेश सरकार की ओर से बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें एक योजना फीडर सेपरेशन है। इस योजना के तहत घरेलू और नलकूपों की बिजली को अलग-अलग किया जा रहा है। रामपुर में योजना को पूरा करने का जिम्मा एक निजी कंपनी को दिया गया है। इसमें कंपनी की ओर से लालपुर, खौद, मिलक खानम और स्वार में हाइटेंशन लाइन बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन


करीब 30 किलोमीटर लंबी इस लाइन के निर्माण में कंपनी की ओर से गड़बड़ी की गई है। आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता जुल्फिकार अली तुर्क ने इस बावत बिजली अफसरों से शिकायत की थी। उनका कहना था कि कंपनी ने खंभे और तार लगाने का काम मानक के अनुरूप नहीं किया है। ग्राउंटिंग में गड़बड़ी की गई है। इस पर अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने जांच के आदेश दिए थे। उपखंड अधिकारी स्वार मलखान सिंह, शिकायतकर्ता और कंपनी के प्रतिनिधि नसीरूद्दीन मलिक ने संयुक्त रूप से जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। जांच में सामने आया कि खंभे लगाने के लिए जो ग्राउटिंग की गई है, वह सही नहीं है। इनमें मानकों का पालन नहीं किया गया है। उपखंड अधिकारी ने जांच रिपोर्ट अधिशासी अभियंता को सौंप दी, जिस पर अधिशासी अभियंता ने कंपनी के बिलों के भुगतान पर रोक लगा दी है। साथ ही शीघ्र ही पूरा काम मानक के अनुरूप करने के निर्देश दिए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed