फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Sawan's fourth Monday today, crowds will throng pagodas

Rampur News: सावन का चौथा सोमवार आज, शिवालयों में उमड़ेगी भीड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Sawan's fourth Monday today, crowds will throng pagodas
रामपुर। सावन के चौथे सोमवार को जिले भर में शिवालयों में जलाभिषेक होगा। हरिद्वार, ब्रजघाट आदि गंगाघाटों से कांवड़ लेकर आए कांवड़िये जलाभिषेक करेंगे। रविवार को कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों के चलते बम भोले के जयकारों से हाईवे समेत तमाम रास्ते गूंजते रहे। जलाभिषेक के लिए मंदिरों में विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में प्राचीन शिव मंदिर भमरौआ, शिव मंदिर रठौंडा मिलक, शिव मंदिर पंजाबनगर और शिव मंदिर कोसी मार्ग आदि प्रमुख मंदिरों पर सोमवार को श्रद्धालु और कांवड़ियों की भीड़ जुटेगी। भगवान शिव की पूजा-अर्चना का दौर सुबह से शाम तक चलेगा। इसको लेकर मंदिर परिसर में पुजारी और कमेटी स्टाफ की ओर से विशेष तैयारियां हुई हैं। शिवलिंग को बड़े ही सुंदर रूप में सजाया गया है।
विज्ञापन

कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन होगा। सोमवार को लेकर पुलिस-प्रशासन ने भी तैयारियों के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी प्रमुख मंदिरों पर बैरिकेडिंग करते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रमुख मंदिरों में स्वास्थ्य टीमें लगाई हैं, जो आपात स्थिति में कांवड़ियों का प्राथमिक उपचार देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट----------

-----हाईवे से गुजरा आस्था का सैलाब
रविवार को बरेली-मुरादाबाद हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ गई। जिले के अलावा दूर-दराज के कांवड़िये गंगाघाटों से जल लेकर गुजरे। हाईवे पर जीरो प्वाइंट, अजीतपुर बाईपास और शहजादनगर बाईपास पर सहायता शिविर में कांवड़ियों के रुकने व ठहरने की व्यवस्था की गई। यहां पर पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों को जलपान भी कराया और भंडारे भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed