फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sarve dharm path on gandhi jayanti

गांधी जयंती के अवसर पर किया गया सर्वधर्म पाठ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
sarve dharm path on gandhi jayanti
रामपुर। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गांधी जयंती के मौके पर सर्वधर्म पाठ किया गया। साथ ही राष्ट्रीय एकता, अखंडता और अहिंसा को अपनाने की शपथ दिलाई। महाविद्यालय में पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने महाविद्यालय में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी एवं शास्त्री जी का व्यक्तित्व सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा स्रोत है। गांधी जी मानवता की सेवा को ही सच्चा धर्म मानते थे। गांधी जी सदैव सत्य अहिंसा जैसे शाश्वत मूल्यों के पोषक रहे है एवं गांधी जी के विचारों की प्रासंगिकता प्रत्येक कालखंड में बनी रहेगी। सर्वधर्म पाठ की कड़ी में डॉ. प्रिया बजाज द्वारा गीता पाठ किया गया। डॉ. मुजाहिद अली ने कुरान की आयतों का पाठ किया एवं डॉ. अरुण कुमार ने इस अवसर पर गुरुवाणी का वाचन गायन एवं व्याख्या की। डॉ. विनीता सिंह ने बाइबिल के मुख्य संदेश को व्यक्त किया एवं डॉ. रामकिशोर सागर ने इस अवसर पर बोध धर्म के अप्पो द्वीपों भव के संदेश को व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. अब्दुल वाहिद जी ने लालबहादुर शास्त्री के सादगी भरे जीवन पर विचार व्यक्त किए एवं बताया कि जय जवान जय किसान का नारा उन्होंने ही दिया था। डॉ. अजय विक्रम सिंह ने राष्ट्रीय पर्व के इस अवसर बताया कि शास्त्री जी किसी भी कार्य को पूरी क्षमता से करने के लिए कहते थे। इस मौके पर सभी प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी गांधी जयंती की धूम रही। राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाने के साथ ही रामधुन का गायन हुआ। अंत में सर्वधर्म पाठ किया गया। प्राचार्य डॉ. अतुल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सभी प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाएं मौजूद रहीं। सुभाष जूनियर हाईस्कूल में भी गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रबंधक सुभाष चन्द्र सक्सेना ने ध्वजारोहण किया और महात्मा गांधी के विचारों के बारे में बताया। सीएससी द्वारा आवंटित डिजिटल गांव जालिफ नगला में गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला प्रबंधक मोहित कुमार एवं जिला समन्वयक अमित कुमार सिंह ने कार्यक्रम में सम्मिलित नागरिकों को सीएससी द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान में पास अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इसके साथ सिटीजन ड्यूटी अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत बहुत से बिंदुओं पर नागरिकों के साथ चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान सहित 25 नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed