{"_id":"675f3d291dc5bb5e8e023025","slug":"sardar-vallabhbhai-patel-was-the-messiah-of-every-class-aulakh-rampur-news-c-282-1-smbd1025-135872-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर वर्ग के मसीहा थे सरदार बल्लभ भाई पटेल : औलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर वर्ग के मसीहा थे सरदार बल्लभ भाई पटेल : औलख
Mon, 16 Dec 2024 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 16 Dec 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। भारतीय पटेल महासभा के तत्वाधान में रविवार को भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री व भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस मौके पर शिवबाग में राष्ट्रीय एकता संगोष्ठी हुई। इसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल सभी वर्गों के मसीहा थे।
राज्यमंत्री ने कहा कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल देशहित में अडिग निर्णय लेते थे और अपने दृढ़ निश्चयों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। सरदार पटेल हिंदुस्तान के प्रत्येक जाति वर्ग के मसीहा थे। डॉ. पीके सचान ने कहा कि सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी संपूर्ण विश्व को एकता और अखंडता का संदेश दे रही है।
नगर पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल ने कहा कि सरदार पटेल ने 565 रियासतों का एकीकरण कर देश को एकसूत्र में पिरोकर अपनी कार्यकुशलता और दृढ़ निश्चय का परिचय दिया था। भारतीय पटेल महासभा प्रदेश अध्यक्ष अनुपम कुमार पटेल ने कहा कि उनकी महासभा आठ जनपदों में राष्ट्रीय एकता संगोष्ठी का आयोजन कर रही है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष डॉ नंदन प्रसाद पटेल ने कहा कि सरदार पटेल के द्वारा दिए गए सूत्रों को अपनाकर परिवार, समाज, और राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधकर उन्नति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। गन्ना समिति चेयरमैन रजनीश पटेल ने कहा कि भारतीय पटेल महासभा समाज में आपसी मतभेदों को आपसी समन्वय से समाप्त करने का सराहनीय कार्य कर रही है।
निवेदिता मित्तल ने कहा कि सरदार पटेल अखंड भारत के निर्माता के साथ राष्ट्र के भविष्यदृष्टा भी थे। जिला महासचिव नुक्ता प्रसाद पटेल ने कहा कि महासभा सरदार वल्लभ भाई पटेल की विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गनेशी लाल गंगवार, ओमप्रकाश आर्य, जिला सचिव दिगपाल गंगवार, ओमप्रकाश आर्य, संजीव गंगवार, केहरी सिंह, देवेंद्र पाल गंगवार, टेकचंद गंगवार आदि माैजूद रहे।