{"_id":"6aef67268cd83ea8b0026d3c","slug":"sanitation-workers-return-to-work-after-three-days-strike-ends-rampur-news-c-282-1-rmp1001-184269-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तीन दिन बाद काम पर लौटे सफाई कर्मी, हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तीन दिन बाद काम पर लौटे सफाई कर्मी, हड़ताल खत्म
Sat, 07 Nov 2026 11:30 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
दढ़ियाल। तीन दिन से चल रही ठेका सफाई कर्मियों की कामबंद हड़ताल शनिवार सुबह समाप्त हो गई। नगर पंचायत अध्यक्ष खुर्शीद अहमद और अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार के साथ हुई वार्ता में मांगों के निस्तारण का आश्वासन मिलने के बाद सफाई कर्मी काम पर लौट आए।
उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश महासचिव दीप सिंह राही ने बताया कि नए शासनादेश के अनुसार वेतनमान का एरियर और वेतन भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर ठेका सफाई कर्मी हड़ताल पर थे। शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के साथ हुई वार्ता में नवंबर के अंत तक सभी मांगों का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद सफाई कर्मियों ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। हड़ताल खत्म होने के बाद सभी सफाई कर्मी अपने-अपने कार्य क्षेत्र में पहुंच गए और सफाई व्यवस्था संभाल ली। वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष रावत वाल्मीकि, सचिव राकेश चौधरी, सोनू वाल्मीकि और प्रदीप वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।