{"_id":"698651aa9af2c51ba90520cf","slug":"sanatan-dharma-will-not-compromise-on-the-name-of-ram-and-the-nation-pramod-krishnam-rampur-news-c-282-1-smbd1025-163700-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनातन राम और राष्ट्र के नाम पर नहीं करेगा कोई समझौता : प्रमोद कृष्णम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनातन राम और राष्ट्र के नाम पर नहीं करेगा कोई समझौता : प्रमोद कृष्णम
Sat, 07 Feb 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
कल्कि धाम के पीठाधीश्वर ने बिलासपुर में आयोजित हिंदू सम्मेलन को किया संबोधित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर (रामपुर)। कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सनातन राम और राष्ट्र के नाम पर कभी समझौता नहीं करेगा। उन्होंने शुक्रवार को नगर की शिव बाग मंडी में आरएसएस के तत्वावधान में आयोजित हिंदू सम्मेलन में कहा, जब तक सनातन है, तभी तक भारत है और जब तक भारत है, तभी तक सनातन है। उन्होंने आरएसएस को राष्ट्र की एकता व निर्माण की तपस्या करने वाला बताया।
आचार्य ने कहा कि सियासत देश का बंटाधार कर रही है। सनातन को सशक्त करने के लिए भारत मां के जयकारे लगाते हुए ध्वज उठाकर चलना होगा। उन्होंने सनातन के सात स्तंभों के बारे में भी बताया और कहा कि जैनियों से बड़ा कोई हिंदू नहीं है। जैनियों को हिंदू से अलग करने की साजिश रची जा रही है।
उन्होंने कहा, कुछ लोग भारत में पैदा हुए हैं और यहीं मरेंगे, लेकिन वंदे मातरम् नहीं कहेंगे। उनके पैदा होने पर भी संदेह होता है। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह के परिवार की शहादत का जिक्र कर सिखों को भी संबोधित किया। जातियों के नाम पर देश के विभाजन के प्रयासों पर चिंता जताते हुए कहा कि भारत सभी वर्गों और धर्मों का सम्मान करता है।
विज्ञापन
आचार्य ने राम जन्मभूमि पर भी चर्चा करते हुए बताया कि कांग्रेस के फरमान के बावजूद वे समारोह में गए थे। यहां आरएसएस क्षेत्र प्रचार प्रमुख जगदीश चंद्र, निवेदिता मित्तल, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख आदि मौजूद रहे।