{"_id":"684b3beb78c7b52d0100b8c4","slug":"samvad-news-agency-rampur-news-c-282-1-rmp1001-147441-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर माेर्चे पर भाजपा कामयाब : कपिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर माेर्चे पर भाजपा कामयाब : कपिल
Fri, 13 Jun 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर सफल रही है। योजनाओं का सभी लोगों को लाभ मिल रहा है। राहुल गांधी ने कहा था कि आतंकवाद पर नियंत्रण पूरी तरह संभव नहीं है, लेकिन भारत ने 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक, 2019 में बालाकोट स्ट्राइक और अब ऑपरेशन सिंदूर करके दिखाया है।
रामपुर पहुंचे मंत्री ने भाजपा कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि 11 वर्ष में देश की सोच, स्वाभिमान, आत्मबल बदला है। देश को 55 करोड़ जनधन खाते मिले। भारत ने इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा के क्षेत्र में अभूतपूर्व छलांग लगाई। रेलवे का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण, हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी हो गई है।
देश में चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था, चौथा बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बना है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा था कि डिजिटल ट्रांजेक्शन इस देश में कैसे हो सकता है, जबकि मोदी सरकार में भारत डिजिटल ट्रांजेक्शन में दुनिया में नंबर एक है। भारत की सॉफ्ट स्टेट की छवि खत्म हो गई है।
विज्ञापन
15 जुलाई 2011 को राहुल गांधी ने कहा था कि आतंकवाद पर नियंत्रण पूरी तरह संभव ही नहीं है, लेकिन भारत ने 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक, 2019 में बालाकोट स्ट्राइक और अब ऑपरेशन सिंदूर करके दिखाया है। मंत्री कपिल ने कहा कि 2014 में पदभार संभालने के बाद से भारत ने सरकार की हर नीति और कार्रवाई का मार्गदर्शन किया है। 81 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त अनाज मिल रहा है, 15 करोड़ से अधिक घरों में नल पहुंचा है, 12 करोड़ शौचालय व गरीबों के लिए चार करोड़ से अधिक आवास बनाए गए हैं। 68 लाख रेहड़ी-पटरी वालों को ऋण और छोटे उद्यमियों को 52.5 करोड़ ऋण दिए गए हैं।
इस अवसर पर जिला प्रभारी चौधरी राजा वर्मा, पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी, जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, महिला आयोग सदस्य सुनीता सैनी, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, जिला महामंत्री रविंद्र सिंह रवि, सतनाम सिंह, जिला उपाध्यक्ष मोहन कुमार लोधी आदि मौजूद रहे।