फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Samajwadi Party MLA Abdullah Azam spoke against Akash Anand nephew of BSP chief Mayawati

SP vs BSP: मायावती के भतीजे पर सपा के अब्दुल्ला का हमला, बोले- एसी पर चिल्लाने वाले खुद कभी बिना एसी नहीं चलते

Fri, 09 Sep 2022 06:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 09 Sep 2022 06:01 PM IST
सार

अब्दुला ने ट्वीट करके कहा है कि रामपुर वाले अंकल का नेता जी के परिवार से दशकों पुराना रिश्ता है। मैंने बचपन से देखा है नेता जी और अखिलेश यादव को सुबह छह बजे से लोगों से मिलते हुए।

विज्ञापन
Samajwadi Party MLA Abdullah Azam spoke against Akash Anand nephew of BSP chief Mayawati
अब्दुल्ला आजम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे और बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद के पलटवार का सपा विधायक अब्दुल्ला आजम ने जवाब दिया है। अब्दुला ने ट्वीट करके कहा है कि रामपुर वाले अंकल का नेता जी के परिवार से दशकों पुराना रिश्ता है। मैंने बचपन से देखा है नेता जी और अखिलेश यादव को सुबह छह बजे से लोगों से मिलते हुए। आप तो स्वयं उनके साथ 2019 के लोकसभा चुनाव में सुबह से ही महागठबंधन की रैलियों में दिखाई देते थे।

विज्ञापन

दरअसल, अखिलेश यादव के बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर दिए गए एक बयान पर आकाश आनंद ने पलटवार किया था। मायावती के भतीजे आनंद ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए कहा था कि जेल में कौन कैद है, कौन जेलर है। आनंद ने कहा था कि ये बात वो कह रहे हैं, जिनके चाचा और रामपुर वाले अंकल आज तक ये नहीं समझ पाए कि वो एसी कमरे से बाहर क्यों नहीं निकलते। आनंद ने यहां तक कहा कि जिनके कार्यकर्ता ये पूछने की हिम्मत नहीं कर सकते कि वे दोपहर दो बजे सोकर क्यों उठते हैं, वह अखिलेश यादव न जाने किस भ्रम में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मुलायम सिंह यादव और अखिलेश की कई पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि इन तस्वीरों में आपके हावभाव सारी कहानी खुल के बयां कर रहे हैं। इसके जवाब में अब्दुल्ला ने भी पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बसपा प्रमुख मायावती की तस्वीर शेयर करते हुए कहा है कि तस्वीरों की बात है तो तस्वीरें तो सबकी हैं। अब्दुल्ला ने अपने ट्वीट में कहा है कि काफी समय से उन नेताओं की तस्वीर तलाश रहा हूं जो आजकल सुबह उठते ही एसी-एसी चिल्लाने लगते हैं। लेकिन एक तस्वीर भी ऐसी नहीं मिली सकी, जिसमें वो खुद हाथ के पंखे से हवा करते दिखाई दिए हों, बिना एसी की गाड़ी के दिखाई दिए हों। संघर्ष के लिए जेल गए हों या जनहित के लिए सड़क पर निकले हों।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुछ दिन पहले लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बसपा प्रमुख मायावती को लेकर कहा था कि वो भाजपा से नहीं लड़ रही हैं, वो तो अपनी बनाई हुई एक जेल में बंद हैं। उनका जेलर दिल्ली में बैठा हुआ है। अखिलेश यादव का यह तंज मायावती के भतीजे और बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद को रास नहीं आया। उन्होंने ट्वीट कर अखिलेश पर पलटवार करते हुए उन्हें भ्रम का शिकार नेता बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed