फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan Administration left possession of two buildings of Jauhar University

आजम की जीत : जौहर विवि की दो इमारतों से प्रशासन ने छोड़ा कब्जा, तारबंदी हटाने का काम आज से

Fri, 29 Jul 2022 05:08 AM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर। Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 29 Jul 2022 05:08 AM IST
सार

Samajwadi Party leader Azam Khan News: उपजिलाधिकारी सदर व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, रामपुर ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी में 13.842 हेक्टेयर शत्रु सपंत्ति है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद शत्रु संपत्ति की जमीन पर बनीं दो इमारतों को सील मुक्त कर दिया है।

विज्ञापन
Azam Khan Administration left possession of two buildings of Jauhar University
प्रशासन ने यूनिवर्सिटी की दो इमारतों से कब्जा छोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने सपा नेता आजम खां के ड्रीम प्रोजेक्ट मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की दो इमारतों से कब्जा छोड़ दिया है। दोनों बिल्डिंगों को सील मुक्त करते हुए तार हटा दिए हैं। ये दोनों इमारतें शत्रु संपत्ति की जमीन पर बने होने का आरोप है। इसके साथ ही शत्रु संपत्ति से तारबंदी हटाने का काम भी शुक्रवार से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी सपा नेता आजम खां का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। लिहाजा, आजम खां ने अपने इस सपने को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए और पूरा भी किया। लेकिन आजम खां को झटका तब लगा जब जौहर विश्वविद्यालय में शत्रु संपत्ति होने की जानकारी बाहर आई थी। इसको लेकर आजम खां के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था, जिसमें उनकी जमानत मंजूर हो चुकी है। हालांकि, हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने 13.842 हेक्टेयर शत्रु संपत्ति की तारबंदी कर दी थी। जमीन पर बनीं दो इमारतों को सील कर दिया गया था।

विज्ञापन

Azam Khan Administration left possession of two buildings of Jauhar University
प्रशासन ने यूनिवर्सिटी की दो इमारतों से कब्जा छोड़ा - फोटो : अमर उजाला

जिसके बाद आजम खां ने सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को अनुचित ठहराते हुए प्रशासन को जमीन कब्जा मुक्त करने और तारबंदी हटाने के आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार को तहसीदर सदर प्रमोद कुमार टीम के साथ मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पहुंच गए।

उन्होंने शत्रु संपत्ति पर बनीं दो इमारतों को सील मुक्त कर दिया है। इमारतों के आगे लगाए गए कंटीले तारों को हटा दिया गया है। इनमें आवासीय बिल्डिंग और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स शामिल हैं। अफसरों की मानें तो शत्रु संपत्ति की जमीन पर बनीं इमारतें अब पूरी तरह से यूनिवर्सिटी के कब्जे में हैं। शुक्रवार से तारबंदी भी हटानी शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed