फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Salaries of 2,000 employees of 12 departments withheld for not providing property information

Rampur News: संपत्ति की सूचना नहीं देने पर 12 विभागों के दो हजार कर्मचारियों का वेतन रुका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Salaries of 2,000 employees of 12 departments withheld for not providing property information
रामपुर। मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का विवरण नहीं भरने के कारण 12 विभागों के दो हजार कर्मचारी-अधिकारियों को जनवरी का वेतन नहीं मिलेगा। कोषाधिकारी ने सभी विभागों को पत्र भेजकर जल्द संपत्ति का विवरण भरने के लिए कहा है। आहरण-संवितरण अधिकारी ट्रेजरी में बिल नहीं लगा पा रहे हैं। इसलिए वेतन भी नहीं बन रहा है।
विज्ञापन

हर साल वित्तीय वर्ष खत्म होने के दो माह पहले ही सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों को अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर भरना होता है। इसके बाद उनका इनकम टैक्स वेतन से काटा जाता है। इसे वार्षिक आयकर विवरणी कहा जाता है।
विज्ञापन


12 विभागों के कई कर्मचारियों ने अभी तक मानव संपदा पोर्टल में संपत्ति विवरण नहीं भरा है। तनख्वाह में टैक्स काटना अनिवार्य होता है। ऐसा नहीं करने पर वेतन बिल पास ही नहीं होता। ऐसे में अधिकारी वेतन बिल नहीं बना पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण 12 विभागों के दो हजार कर्मचारियों का जनवरी का वेतन अभी तक नहीं निकला है। कोषाधिकारी रनजीत सिंह ने बताया कि सभी विभागों को पत्र भेजकर तुरंत संपत्ति का ब्योरा देने और आयकर रिटर्न भरने को कहा है।




इन विभागों का रुका है वेतन -



सिंचाई विभाग, राम गंगा कमांड, जिला उद्योग केंद्र, कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सामाजिक वानिकी, जिला क्रीडा अधिकारी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जिला कार्यक्रम, श्रम आयुक्त, परिवहन विभाग, सूचना विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed