फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sakshi mahraj reached in rampur

जब तक हृदय में भक्ति का उदय नहीं होता तब तक परमाप्ता की कृपा प्राप्त होना मुश्किल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
sakshi mahraj reached in rampur
रामपुर। श्रीहरिनाम प्रचार समिति की ओर से हुए गीता ज्ञान एवं संकीर्तन महोत्सव में श्रद्धालु देर तक भगवान की भक्ति में सुधबुध खोकर नृत्य करते रहे। श्रीबांके बिहारी के साथ फूलों की होली खेलने के बाद श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा हुई तो वातावरण श्रीकृष्णमय हो गया। परमात्मा की प्राप्ति के लिए ह्दय में भक्ति के भाव को जरूरी बताया।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात कोसी मार्ग स्थित उत्सव पैलेस में गीता ज्ञान एवं संकीर्तन समारोह हुआ। इस्कॉन धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास महाराज ने गीता ज्ञान प्रवाह कर आध्यात्मिक चेतना की गंगा बहाई। इस दौरान संकीर्तन की मस्ती में लोग झूम उठे। उन्होंने कहा कि भगवान को प्राप्त करने का एकमात्र साधन भक्ति है। तप, दान और ज्ञान से भगवान नहीं मिलते हैं। जब तक हृदय में भक्ति का उदय नहीं होता, भगवान की कृपा पाना असंभव है। भक्ति बाजार से खरीद कर लाई जाने वाली कोई वस्तु नहीं है। इसे तो निरंतर साधना से ही प्राप्त किया जा सकता है। यह साधना केवल भक्तों के बीच में रहने से ही प्राप्त होती है। साक्षी गोपाल दास जी महाराज ने संकीर्तन किया। गोविंद हरे, गोपाल हरे भज ले प्रभु दीनदयाल हरे और राधे तेरे चरणों की यदि धूल जो मिल जाए सच कहती हूँ मेरी तकदीर बदल जाए। सुनते हैं तेरी रहमत दिन रात बरसती है एक बूंद जो मिल जाए तो मन की कली खिल जाए जैसे भजनों पर लोग भाव विभोर होकर नृत्य करने लगे। महामंत्र हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे की धुन पर सभी झूम उठे। फूलों की होली का दृश्य देखने लायक रहा। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। विनोद कुमार अग्रवाल, नरेश चंद्र गुप्ता, योगेश कुमार गुप्ता, डॉ.के के अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, भारत भूषण गुप्ता, मनोज अग्रवाल, डॉ. संजीव अग्रवाल, औतार कृष्ण अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, दिन्ने भाई, प्रदीप अग्रवाल, सुजीत रस्तोगी, पंकज गर्ग, सुरेंद्र रस्तोगी, पंकज अग्रवाल, आदित्य वर्मा, मनोज अग्रवाल, नूतन शर्मा, प्रदीप सक्सेना, सचिन सिंघल, डॉ. पी.के. राजपूत, सुशील गुप्ता, आशीष रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed