{"_id":"5aba923d4f1c1b314e8b4a75","slug":"sakhawat-hussen-will-get-begam-akhater-award-of-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सखावत हुसैन खां को मिलेगा बेगम अख्तर सम्मान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सखावत हुसैन खां को मिलेगा बेगम अख्तर सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
सखावत हुसैन खां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर निवासी रामपुर-सहसवान घराने के गजल गायक सखावत हुसैन खां को प्रदेश का प्रतिष्ठित बेगम अख्तर सम्मान दिया जाएगा। सखावत हुसैन खां को यह सम्मान 29 मार्च को लखनऊ में प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा दिया जाएगा।
रामपुर रियासत के दौर में नवाब दरबार के गायक सखावत हुसैन खां के नाम पर एक और उपलब्धि शामिल होने वाली है। सखावत हुसैन खां को संस्कृति विभाग द्वारा बेगम अख्तर सम्मान के लिए चुना गया है। सखावत हुसैन खां रामपुर-सहसवान घराने से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन
इसी घराने के गुलाम मुस्तफा खान को हाल ही में राष्ट्रपति द्वारा पद्म विभूषण सम्मान से भी सम्मानित किया गया था जिन्हें पूर्व में पद्म श्री और पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन