{"_id":"58276e354f1c1b8553b3c3a6","slug":"rumor-of-bomb-after-salt","type":"story","status":"publish","title_hn":" नमक के बाद अब बम की अफवाहें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमक के बाद अब बम की अफवाहें
रामपुर/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 13 Nov 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
बम की अफवाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट बंद करने के बाद उथल-पुथल मची हुई है। बैंकों में भीड़ संभालना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में नमक के दाम चढ़ने की ऐसी अफवाह उड़ी जिसने शैतानी रूप धारण कर लिया। कभी चीनी के उछाल मारने की अफवाह फैली तो कभी सब्जियां महंगे होने की। इसी बीच स्टेट बैंक के पास बम की अफवाह ने लोगों को दहशत में लाकर खड़ा कर दिया। हालांकि पुलिस प्रशासन अफवाहों को शांत करने में जुटा रहा।
शुक्रवार की शाम एकाएक सबसे पहले नमक के बाजार से गायब होने और नमक की थैली पचास से सौ रुपये फिर दो सौ रुपये किलो तक बिकने की अफवाह उड़ी, बाजार में नमक की थैलियां और कंकड़नुमा नमक के कट्टे तक गायब होने लगे। अफरातफरी के माहौल में लोग साइकिल और रिक्शे पर लादकर नमक ले गए।
रात में ही चीनी प्रति किलो 80 से 90 रुपये प्रति किलो होने की अफवाह उड़ी, तमाम लोगों ने शैतानी अफवाह की दहशत में महंगी चीनी खरीदकर रख ली, कहीं ऐसा न हो कि चीनी मिले ही नहीं। महंगा सामान बेचने वाले दुकानदारों को उठाया गया।देररात तक अफवाह फिर भी दौड़ती रहीं।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम ही स्टेट बैंक मुख्य शाखा के पास किसी शरारती तत्व ने एयर प्रेशर मशीन रखी देखी और बम होने की अफवाह उड़ा दी। पुलिस बल को वहां जुटाया गया, हालांकि कुछ देर में साबित हो गया कि किसी शरारती तत्व का काम था। इन शैतानी अफवाहों ने रातभर जिले को लोगों को चैन से नहीं सोने दिया।