फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rudrapur bypass will be connected to Asian Highway, the road to Nepal and China border will be easy.

Rampur News: रुद्रपुर बाईपास एशियन हाईवे से होगा कनेक्ट, नेपाल और चीन बॉर्डर की राह होगी आसान

Sat, 13 Jul 2024 11:01 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 13 Jul 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Rudrapur bypass will be connected to Asian Highway, the road to Nepal and China border will be easy.
रामपुर। एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला 21 किमी. रुद्रपुर बाईपास का निर्माण कर रहा है। जिसको लेकर दिल्ली और मुरादाबाद मंडल सहित अन्य जगह के पर्यटकों को रुद्रपुर के जाम से निजात मिलेगी। निर्माण कंपनी के इंजीनियरों की माने तो इस बाईपास की एशियन हाईवे की कनेक्टिविटी होगी। जो नेपाल और चीन के बॉर्डर की राह को भी आसान करेगा।
विज्ञापन

एनएचएआई द्वारा बनाए जा रहे रुद्रपुर बाईपास निर्माण के प्रोजेक्ट मैनेजर तुषार गुप्ता ने बताया कि उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के किच्छा से काशीपुर होते हुए रुद्रपुर को जोड़ने के लिए एनएच-74 पर रुद्रपुर फोर-लेन हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। बताया कि बरसात में काम थोड़ा धीमा हुआ है, लेकिन जनवरी 2026 तय तिथि है, लेकिन इससे पहले ही रुद्रपुर बाईपास का निर्माण पूरा कराएंगे। उन्होंने बताया कि इस बाईपास के निर्माण से नेपाल जाना आसान होगा। अभी तक उत्तराखंड के बनबसा से होते हुए संकरी रोड से नेपाल जाना पड़ता था। वहीं मुढापांडे से कोयला तक रामपुर में बाईपास के निर्माण के बाद रुद्रपुर नेशनल हाईवे से कनेक्टिविटी का काम चल रहा है। ऐसे में एशियन हाईवे के तौर पर रुद्रपुर बाईपास की कनेक्टिविटी होगी। जिसमें नेपाल से लेकर चीन के बॉर्डर तक कनेक्टिविटी होगी। जिससे पर्यटकों और उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश में व्यापार करने वाले लोगो को राहत मिलेगी। अभी तक लोगों को रुद्रपुर में जाम से घंटों-घंटों जूझना पड़ता था। बाईपास के निर्माण के बाद जाम से निजात के साथ पर्यटकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

1052 करोड़ आएगी लागत
21.476 किमी के रुद्रपुर बाईपास के निर्माण में एनएचएआई 1052 करोड़ रुपये खर्च करेगा। जिसमें रामपुर के बिलासपुर क्षेत्र के 8 गांवों के 510 से ज्यादा किसानों की भूमि अधिगृहीत की गई है। जिसमें 510 किसानों को 117 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया। जबकि कुछ किसानों के साथ विवाद भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर के इन गांवों से गुजरेगा बाईपास

एचएच-74 के इस फोरलेन बाईपास को बिलासपुर के गांव डिबडिया, चंदायन, इंद्रपुर, बारादरी, सुआ नगला, चांदपुर, खानपुर, मनिहार खेड़ा गांव में होते हुए किच्छा हाईवे राधा स्वामी सत्संग भवन के पास निकाला जाएगा। एनएचएआई ने रुद्रपुर बाईपास निर्माण के लिए रामपुर और ऊधमसिंह नगर की 104.247 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया है।

----------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed