फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rtpcr probe soon in rampur

रामपुर में ही हो सकेगी आरटीपीसीआर जांच, लैब का निर्माण शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
rtpcr probe soon in rampur
रामपुर। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के बीच जिले में इसको लेकर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। जिले में अब जल्द ही आरटी-पीसीआर जांच की सुविधा भी होगी। इसके लिए शासन से मंजूरी मिलने के बाद लैब निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। तीसरी लहर में जिले में ऑक्सीजन से लेकर बेड तक की किल्लत न हो इसके लिए इंतजाम किए गए हैं। साथ ही तीसरी लहर में सबसे अधिक जोखिम बच्चों पर होने की आशंका को लेकर भी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर जिला अस्पताल से लेकर मिलक, बिलासपुर और स्वार सीएचसी पर बच्चों के लिए पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट स्थापित की गई है। इन यूनिटों के संचालन के लिए चिकित्सकों व अन्य स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया है। बिलासपुर में तीन सौ एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लग चुका है। इसके साथ ही जिला अस्पताल में एक हजार एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण चल रहा है। जो कि 15 अगस्त तक पूरा होना प्रस्तावित है। इसके साथ ही जिला अस्पताल में एक 150 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट संचालित भी हो रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही अब आरटी-पीसीआर जांच के लिए बीएसएल-2 लैब का निर्माण भी किया जा रहा है। जबकि ट्रूनेट मशीन व एंटीजन से जांच की सुविधा पहले से ही है। आरटी-पीसीआर जांच की सुविधा भी जिला मुख्यालय पर होने पर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि अभी अन्य जनपदों को सैंपल भेजा जाता है, जिसकी रिपोर्ट सैंपल अधिक होने पर सप्ताह भर तक का समय ले लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed