{"_id":"65970917c0bb3c227a02935d","slug":"rtpcr-investigation-could-not-start-in-the-district-rampur-news-c-282-1-rmp1001-13362-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जिले में नहीं शुरू हो सकी आरटीपीसीआर जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जिले में नहीं शुरू हो सकी आरटीपीसीआर जांच
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना का प्रकोप फिर से फैलने के बाद भी जिले में अभी तक आरटीपीसीआर जांच नहीं शुरू हो सकी है। प्रदेश के कई जिलों में कोरोना के मरीज मिलने के बाद पिछले माह ही शासन ने अस्पताल में आने वाले जुकाम-बुखार पीड़ित मरीजों की कोरोना जांच के आदेश दिए थे। किटें न होने के चलते अभी तक जिले में आरटीपीसीआर जांच शुरू नहीं हो सकी है। अस्पताल में अभी तक जांच किटें नहीं आ सकी हैं। प्रदेश में कोरोना का प्रकोप फिर फैलने के बाद शासन ने गाइडलाइन जारी करते हुए कोविड जांच के आदेश दिए थे। आदेश के दो हफ्ते बाद भी स्वास्थ्य विभाग अभी तक आरटीपीसीआर जांच शुरू नहीं कर सका है। जिला अस्पताल में आरटीपीसीआर जांच के लिए लैब है, लेकिन अभी किटें उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में जांच नहीं हो पा रही है। अस्पताल में आने वाले मरीजों की एंटीजन जांच की जा रही है।
दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर मुसाफिर का तांता लगा रहता है। यहां बने रैन बसेरों में भी बाहर से आने वाले मरीज रहते हैं। ऐसे में यहां पर भी जांच के लिए कहा गया है, लेकिन अभी तक जांच शुरू नहीं की गई है।
-- -- -- -- -- --
आरटीपीसीआर जांच की किट उपलब्ध कराने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। अभी किटें उपलब्ध न होने के चलते जांच शुरू नहीं हो सकी हैं। किटें मिलते ही जांच शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
- डॉ. एचके मित्रा, सीएमएस, जिला अस्पताल।