फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Route diversion... increased distance, increased fare and increased trouble

Rampur News: रूट डायवर्जन... दूरी बढ़ी, किराया बढ़ा और बढ़ी परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Route diversion... increased distance, increased fare and increased trouble
रामपुर। कांवड़ यात्रा की वजह से किए गए रूट डायवर्जन की वजह से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई हैं। शुक्रवार दोपहर दो बजे रोडवेज बसों का भी रूट डायवर्जन कर दिए गया। इससे रामपुर से बरेली जाने के लिए 32 किमी. अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे करीब एक घंटा अतिरिक्त लग रहा है। वहीं किराया भी 30 रुपये अधिक पड़ रहा है। एक लेन पर कांवड़िये और दूसरी लेन पर कार, बाइक व हल्के वाहन चल रहे हैं।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने आज सावन शिवरात्रि और सावन के दूसरे सोमवार को देखते हुए रूट डायवर्जन 17 जुलाई तक लागू किया हुआ है। इस वजह से बड़े वाहन जिनमें ट्रक, लोडर, डीसीएम आदि को शाहबाद होकर गुजारा जा रहा है। कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने से शुक्रवार दोपहर दो बजे से रोडवेज बसों का भी रूट बदल दिया गया। रोडवेज बसें शाहबाद से होकर गुजारी गईं।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन की वजह से यात्रियों के गंतव्य की दूरी बढ़ गई है। यात्रियों को किराया अधिक देना पड़ रहा है। शुक्रवार को बसों के बदले रूट से चलने की वजह से यात्रियों ने रेलवे स्टेशन की ओर रुख किया तो पता चला कि दिल्ली-बरेली की ओर जाने वाली कुछ ट्रेनें रद्द हैं। रामपुर से दिल्ली जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस शुक्रवार को रद्द रही। दिल्ली से रामपुर को आने वाली रानी खेत एक्सप्रेस भी रद्द रही। जो ट्रेनें पहुंची, उनमें भीड़ अधिक रही। इस वजह से यात्रियों को परेशानी हुई
विज्ञापन
विज्ञापन




इंसेट-----

दिल्ली के लिए 41 और बरेली के लिए देने पर पड़ रहे 30 रुपये अधिक

डायवर्जन की वजह से रोडवेज बसों का किराया बढ़ा है। रामपुर से दिल्ली के लिए रोडवेज बसें शाहबाद, बिलारी, संभल, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली को गुजारी जा रही हैं। ऐसे में 60 किलोमीटर तक की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इसलिए यात्रियों को निर्धारित किराया 339 के बजाय 380 रुपये देने पड़ रहे हैं। वहीं बरेली जाने के लिए 32 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करने के चलते 105 के बजाय 135 रुपये देने पड़ रहे हैं।


रामपुर-मुरादाबाद हाईवे पर फिर धंस गई सड़क

रामपुर-मुरादाबाद हाईवे पर आश्रम पद्धति विद्यालय के निकट सड़क बारिश की वजह से धंस गई थी। जिसके बाद यहां पर यातायात को रोकते हुए सड़क में भराव डलवाकर उसको ठीक कराया गया था। अब सड़क दोबारा से धंस गई है। इस वजह से वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। पुलिस ने धंसे हुए स्थान पर बैरिकेडिंग कर दी है। वाहनों को साइड से होकर गुजारा जा रहा है।


रामपुर से जानी वाली रोडवेज बसों का किराया

स्थान पहले अब
दिल्ली 339 380
बरेली 105 135
मुरादाबाद 52 78
लखनऊ 453 551

नोट: यह किराया केवल रूट डायवर्जन तक है।

बयान-----
रूट डायवर्जन की वजह से बसों को बदले रूट पर चलाया जा रहा है। जब दूरी बढ़ेगी तो किराया भी बढ़ेगा। यात्रियों को असुविधा न हो इसलिए सभी बसें शहजादनगर बाइपास से बस स्टैंड तक आ रही हैं।
----रागिनी सक्सेना, स्टेशन इंचार्ज
रूट डायवर्जन के चलते इन रास्तों से गुजर रहे भारी वाहन
-बरेली से दिल्ली को जाने वाले भारी वाहन आंवला, शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होकर दिल्ली को रवाना किए जा रहे हैं।

-मीरगंज व अन्य मार्गों से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को तीन बत्ती तिराहा थाना मिलक से पटवाई, शाहबाद, बिलारी, नरौरा होते हुए दिल्ली को भेजा जा रहा है।

-रुद्रपुर से वाया रामपुर होते हुए दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को जौहर पुलिया थाना गंज से बाइपास जीरो प्वाइंट शहजादनगर से अजीतपुर बाइपास पुल की साइड से शाहबाद होते हुए बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होकर दिल्ली भेजा जा रहा है।
-रामपुर से मुरादाबाद जाने व मुरादाबाद से रामपुर आने वाले भारी वाहनों को शाहबाद, बिलारी से मुरादाबाद होकर निकाला जा रहा है। इसी प्रकार बरेली के शाहबाद से आंवला, अलीगंज होते हुए भारी वाहनाें को गुजारा जा रहा है।
हल्द्वानी-रुद्रपुर से आने वाले भारी वाहनों को बिलासपुर गेट से होकर गुजारा जा रहा है। रामपुर से हल्द्वानी-रुद्रपुर की तरफ जाने वाले वाहन इसी रूट से होकर गुजरे।

-हापुड़, मेरठ, गढ़ की ओर से रामपुर आने वाले भारी वाहनों को गढ़ चौपला जनपद हापुड़ से डायवर्ट कर बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, चंदौसी, बिलारी, शाहबाद होते हुए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed