{"_id":"62e2ced49c01093a6329d481","slug":"route-diversion-from-8-oclock-today-rampur-news-mbd4361023101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड यात्रा : आज रात आठ बजे से डायवर्ट रहेगा रूट, चार दिन के लिए बंद रहेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड यात्रा : आज रात आठ बजे से डायवर्ट रहेगा रूट, चार दिन के लिए बंद रहेंगे स्कूल
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा : आज रात आठ बजे से डायवर्ट रहेगा रूट, चार दिन के लिए बंद रहेंगे स्कूल
रामपुर। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए शुक्रवार रात आठ बजे से हाइवे पर रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा। लिहाजा, कांवडियों की सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स हाईवे पर तैनात की जाएगी। जबकि, शुक्रवार से सोमवार तक लखनऊ हाईवे किनारे के सभी सरकारी व निजी विद्यालय बंद रहेंगे।
सावन के माह में बड़ी तादात में शिवभक्त कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार और ब्रजघाट जाते हैं। जहां से गंगाजल लाकर शिवालयों में अर्पित करते हैं। लिहाजा, शुक्रवार रात से सोमवार तक कांवड़ियों के गुजरने का सिलसिला शुरु हो जाएगा। इस दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा के लिहाज हाइवे पर जगह-जगह फोर्स तैनात रहेगी। प्रशासन की तरफ से मजिस्ट्रेट लगे रहेंगे। पुलिस कर्मियों की दिन रात ड्यूटी लगाई है। शुक्रवार रात आठ बजे से हाइवे पर रूट डायवर्ट रहेगा। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से सावन माह में शुक्रवार से लेकर सोमवार तक हाईवे किनारे के विद्यालय बंद रहेंगे। हालांकि, इस दौरान शिक्षक स्कूलों में जाएंगे।