फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Route diversion adds to commuters' woes; passengers walk from Shahzad Nagar to the depot.

Rampur News: रूट डायवर्जन से यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें, शहजाद नगर से डिपो तक पैदल निकले यात्री

Mon, 24 Aug 2026 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 24 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Route diversion adds to commuters' woes; passengers walk from Shahzad Nagar to the depot.
रामपुर। रूट डायवर्जन से यात्रियों की समस्या फिर बढ़ गई। यहां शहजाद नगर से डिपो तक पैदल और ऑटो से सफर तय करना पड़ा। तेज धूप की वजह से लोगों को ज्यादा दिक्कत हुई। दिन भर यहां से ऑटो सवारियों को डिपो तक ले जाते रहे।
विज्ञापन

आज सावन का चौथा सोमवार है और ऐसे में हजारों की संख्या में कांवड़िये पहुंचने वाले हैं। इसके चलते बरेली और मुरादाबाद रोड दोनों तरफ से ट्रैफिक को बंद कर दिया गया है। रोडवेज बसों का प्रवेश भी पूरी तरह से बंद हो गया है। ऐसे में एक तरफ गर्मी और उमस और दूसरी तरफ डिपो तक पहुंचने की कशमकश लोगों को पसीने से तरबतर करती रही और लोग आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन

शहजाद नगर जीरो प्वाइंट पर यात्रियों को बस चालकों ने उतार दिया तो उधर मुरादाबाद रोड से भी यात्री पैदल और अन्य साधन से रोडवेज तक पहुंचे। हाल यह रहा कि शहर के अंदर आने के लिए ऑटो और टेंपो का आसरा देर रात तक बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इसको लेकर नियमित ट्रेनों पर और लोड बढ़ गया। एक तरफ त्योहार और दूसरी तरफ कांवड़ियों और अन्य यात्रियों की भीड़ से सीट के लिए मारामारी होती रही। देर रात तक यही सिलसिला चलता रहा।

0000
रूट डायवर्जन के लिए अब अंतिम सोमवार है, जिससे दिक्कत आ रही है। सोमवार के बाद से बसें अंदर प्रवेश करेंगी और यात्रियों को सहूलियत मिल जाएगी। -रामप्रकाश, डिपो प्रभारी, रामपुर रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed