फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rout diversion for edgah area

ईदगाह क्षेत्र में रूट रहेगा डायवर्ट

Thu, 24 Sep 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 24 Sep 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
बकरीद पर नमाज के वक्त ईदगाह क्षेत्र वाहनों के लिए सीज रहेगा। इस दौरान पुलिस की ओर से रूट डायवर्ट किया जाएगा। प्लान सुबह छह बजे से नमाज के बाद तक जारी रहेगा। बकरीद का त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा। त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन



नमाज के समय ईदगाह क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा। इस दौरान कोई भी वाहन ईदागाह की तरफ से नहीं गुजरेगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने अपने स्तर से ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है। एसपी साधना गोस्वामी ने ट्रैफिक प्लान का कड़ाई से पालन कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



डायमंड तिराहे से कोई भी वाहन शाहबाद गेट की तरफ नहीं जाएगा। माला सिनेमा रोड से आगे कोई वाहन ईदगाह की तरफ नहीं जाएगा। नगर पालिका कार्यालय से कोई भी वाहन शाहबाद गेट और बाजार नसरुल्ला खां की ओर नहीं जाएगा। मोहल्ला कुंडा, बढ़इयों वाली मसजिद के तिराहे से कोई भी वाहन ईदगाह की तरफ नहीं जाएगा। नवाब गेट से माल रोड पर जाने वाले वाहन कोल्ड स्टोरेज के सामने मैदान में खड़े किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed