फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Round of resignations in BSP, former minister's claim - former district president dealt with backbiting

Rampur News: बसपा में इस्तीफा का दौर, पूर्व मंत्री का दावा-चुगली में निपटे पूर्व जिलाध्यक्ष

Fri, 06 Dec 2024 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 06 Dec 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Round of resignations in BSP, former minister's claim - former district president dealt with backbiting
रामपुर। जिले में बहुजन समाज पार्टी में इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ज्ञान प्रकाश बौद्ध के जिलाध्यक्ष बनते ही इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को भी कई लोगों ने इस्तीफा दिया है। दूसरी तरफ, बुधवार को बसपा से निष्कासित किए गए पूर्व दर्जा मंत्री सुरेंद्र सागर ने कहा कि वर्तमान में वह बसपा में थे ही नहीं। इसलिए उन पर अनुशासनहीनता का जो आरोप लगा है, वह बेमतलब वाला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी वह किसी दूसरे दल में न जाकर अपने सहयोगियों से मिशवरा करेंगे। उन्होंने कहा कि उनको पार्टी से निकाले जाने का मुख्य कारण बेटे की शादी वाला है। सुरेंद्र सागर ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद को अभी दो तारीख को लखनऊ बुलाया गया था। वहां पूर्व सांसद गिरीश चंद्र जाटव, राजकुमार गौतम, रणविजय सिंह से इनकी मुलाकात हुई थी। वहीं, इन लोगाें के बीच हमारे यहां बेटे की शादी की भी चर्चा हुई थी। इस नेताओं में से एक ने चर्चा छेड़ दी थी कि जिलाध्यक्ष प्रमोद निरंकारी को हमने (सुरेंद्र सागर) अपने बेटे की शादी का कार्ड भी नहीं दिया है। अन्य कुछ प्रमुख लोगों को भी कार्ड न दिए जाने की बात छिड़ी। जिस पर बसपा सुप्रीमो ने कह दिया था कि उस शादी में आप लोग मत जाना। बहन जी ने पूर्व सांसद गिरीश चंद्र जाटव को भी शादी में जाने से रोका था। लेकिन, गिरीश चंद्र जाटव शादी में आ गए थे। उधर, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद निरंकारी ने गिरीश चंद्र जाटव के बारे में राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम को कई बार फोन कर चुगली की। राष्ट्रीय महासचिव इस बात को बाईपास करने के चक्कर में थे लेकिन, प्रमोद के बार-बार फोन करने से ही राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद निरंकारी से नाराज हुए और पूरी बात बहन जी को बता दी थी। इसी चुगली में प्रमोद निरंकारी का जिलाध्यक्ष का पद छिन गया और वह पार्टी से भी बाहर हुए हैं। वैसे, पूर्व सांसद गिरीश चंद्र जाटव की राष्ट्रीय महासचिव से चुगली करने वाली बात को प्रमोद निरंकारी ने गलत बताया है। उन्होंने कहा, वह जिलाध्यक्ष थे इसलिए उनकी मेवालाल गौतम से बातचीत करते ही रहते थे। लेकिन, सुरेंद्र सागर के यहां जिस दिन शादी थी, उस दिन वह अपने साले की लगन में गए थे। सुरेंद्र सागर ने तो यहां तक दावा किया है कि पूर्व जिला प्रभारी रहे डॉ. मकतूब और चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रहे सुशील सागर ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन



पूर्व जिला प्रभारी ने भी दिया इस्तीफा
पूर्व जिला प्रभारी जितेंद्र बाबू ने बृहस्पतिवार को बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी में मुरादाबाद मंडल में संगठन को खत्म करने का कार्य किया जा रहा है जिसके कारण मिशन मोमेंट पूरी तरह से खत्म हो रहा है जो सपना उन लोगों को काशीराम ने दिखाया था जिसके बल पर वह लोगों ने सत्ता हासिल की थी पार्टी में आज उसके विपरीत कार्य किया जा रहा है। जितेंद्र बाबू ने व्याधि कहा कि मिशन मूवमेंट पर कार्य करने वाले युवाओं को दरकिनार किया जा रहा है बसपा सुप्रीमो की इन गतिविधियों से वर्तमान समय में पार्टी बहुत कमजोर हो गई है और पार्टी के जो पिलर थे उनको निकालने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व महासचिव ने भी छोड़ी पार्टी

रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व महासचिव नदीम अंसारी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि वह पार्टी में 2010 से लगातार विभिन्न पद पर कार्य करते रहे हैं। उन्होंने अपनी मुस्लिम समाज में मजबूत होना भी कहा है। नदीम ने बताया कि उन्होंने लगातार मुस्लिम समाज को पार्टी से जोड़ने के लिए विपरीत परिस्थितियों में भी कार्य किया है।


जिन लोगों ने इस्तीफा दिया है वह पार्टी में सक्रिय नहीं थे। उनके पार्टी छोड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। - ज्ञान प्रकाश बौद्ध, बसपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article