{"_id":"57e582a94f1c1b3376a82737","slug":"rohit-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित हत्याकांड में दोस्त का नार्को टेस्ट भी फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहित हत्याकांड में दोस्त का नार्को टेस्ट भी फेल
अमर उजाला ब्यूूूरो/ रामपुर
Updated Sat, 24 Sep 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में 12 जनवरी को हुई रोहित की हत्या के मामले में पुलिस ने अब शक की सुई उसके परिचित लोगों पर घुमा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले दोस्त उदयवीर का नार्को टेस्ट भी कराया गया था, जिसमें रिजल्ट फेल आया।
बताते चलें कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शिव बिहार कालोनी निवासी रोहित कश्यप नौ जनवरी की रात को वह अचानक घर से गायब हो गया था। उसके बाद परिवार के लोगों ने उसको हर जगह तलाशा था। लेकिन उसका पता नहीं चल सका था 12 जनवरी को उसका शव रजा टैक्सटाइल में झाड़ियों में पड़ा था।
विज्ञापन
आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए थे। बाद में सूचना के बाद परिवार के लोग मौके पहुुंच गए थे। जहां रोहित के शव को देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए थे। सूचना के बाद पुलिस वहां पर पहुंच गई थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। लेकिन पुलिस नौ माह बीत जाने के बाद भी पुलिस रोहित के हत्यारों को पकड़ने की बात तो दूर उनके पास तक नही पहुंच सकी है। रोहित के खुलासे के लिए सिविल लाइंस पुलिस ने उसके सबसे करीबी दोस्त उदयवीर का नार्को टेस्ट भी करवाया था लेकिन रिजल्ट फेल आने से उसमें भी हत्या का खुुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन