फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Roadways suffers revenue loss due to illegal commercial vehicles on the Rudrapur-Haldwani route.

Rampur News: रुद्रपुर-हल्द्वानी रूट पर डग्गामार वाहनों से रोडवेज को राजस्व का नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Roadways suffers revenue loss due to illegal commercial vehicles on the Rudrapur-Haldwani route.
रामपुर। रुद्रपुर-हल्द्वानी रूट पर डग्गामार वाहन रोडवेज बसों के यात्रियों को अपने साथ ले जा रहे हैं। कम किराया और जल्दी गंतव्य तक पहुंचाने का लालच देकर सवारियां बैठाई जा रही हैं। इससे रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या घट रही है।
विज्ञापन

डग्गामार वाहन सुबह करीब सात बजे से रोडवेज डिपो के पिछले गेट के पास खड़े हो जाते हैं और देर रात तक सवारियां ढोते हैं। खास बात यह है कि पास में यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद यह गतिविधि जारी है।
विज्ञापन

रामपुर रोडवेज डिपो से वर्तमान में 96 बसें संचालित हो रही हैं। ये बसें गोरखपुर, बरेली, दिल्ली, आगरा, मेरठ समेत अन्य जिलों के लिए सेवाएं देती हैं। इस महीने डिपो का राजस्व लक्ष्य 11 लाख रुपये रखा गया था, लेकिन अब तक आठ से नौ लाख रुपये की ही आमदनी हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी और बारिश के मौसम के बीच यात्रियों की संख्या कम होने से पहले ही राजस्व प्रभावित है, वहीं डग्गामार वाहनों के कारण रोडवेज को अतिरिक्त नुकसान उठाना पड़ रहा है।
रुद्रपुर-हल्द्वानी और बरेली रूट पर इको, मैजिक और अन्य डग्गामार वाहन रोडवेज डिपो से करीब 100 मीटर की परिधि के भीतर से ही यात्रियों को बैठा रहे हैं। यात्रियों को बसों की तुलना में कम किराया और जल्दी पहुंचाने का लालच दिया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इनमें कई वाहन जर्जर हालत में हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर भी खतरा बना हुआ है। यह स्थिति रोजाना बनी रहती है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है।

000
वर्जन
डग्गामार वाहन रोडवेज डिपो के यात्रियों को ले जा रहे हैं। इको, मैजिक और अन्य वाहन रोडवेज डिपो के सामने खड़े होकर यात्रियों को भर रहे हैं, जिससे रोडवेज के राजस्व को भी नुकसान हो रहा है। इन वाहनों का रोडवेज के दायरे से सफाया होना चाहिए। -रामप्रकाश, डिपो प्रभारी, रोडवेज डिपो, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed