{"_id":"65c0076ed24dcaee4202d12d","slug":"roadways-buses-are-not-going-inside-the-bus-stand-even-after-warning-boards-are-installed-rampur-news-c-282-1-rmp1001-115239-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: चेतावनी बोर्ड लगने के बाद भी बस अड्डे के अंदर नहीं जा रहीं रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: चेतावनी बोर्ड लगने के बाद भी बस अड्डे के अंदर नहीं जा रहीं रोडवेज बसें
विज्ञापन
रामपुर। रोडवेज बस चालक अड्डे के अंदर बसें नहीं ले जाते। मुसाफिर अड्डे के अंदर बस का इंतजार करते रहते हैं जबकि बसें मुख्य मार्ग से ही सवारियां लेकर रवाना हो जाती हैं। सड़क पर बसों के रुकने की वजह से जाम भी लग जाता है। इस अव्यवस्था से निपटने के लिए सीओ यातायात और रोडवेज ने बस अड्डे के बाहर चेतावनी बोर्ड भी लगवाया है। जिस पर साफ लिखा है कि ''इस स्थान पर अथवा निर्धारित बस स्टैंड के बाहर रोड पर बस/वाहन खड़ा करने पर संबंधित बस ड्राइवर/कंडक्टर के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी''। लेकिन बस चालक इस चेतावनी बोर्ड को अनदेखा कर रहे हैं।यातायात पुलिस व रोडवेज विभाग द्वारा जनता की समस्या को देखते हुए बसें बाहर खड़ी करने पर चालक-परिचालक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। रामपुर रोडवेज डिपो के बेड़े में 72 बसें हैं, जिनमें से करीब 30 बसें संचालित हो रही हैं। रामपुर डिपो की बसें मुसाफिरों को बस अड्डे परिसर के अंदर से ही बैठा लेती हैं, लेकिन मुरादाबाद और बरेली डिपो की बसें जो रामपुर से होकर गुजरती हैं वह परिसर के अंदर बस नहीं लाते हैं। यह बसें बाहर से ही सवारियां लेकर चली जाती हैं। इससे बस अड्डे के अंदर बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को को परेशानी होती है।
यातायात पुलिस और रोडवेज प्रशासन ने मिलकर एक नोटिस बोर्ड लगा दिया है, जिस पर साफ तौर पर लिखा हुआ है कि यदि बसें परिसर के अंदर से होकर नहीं गुजरीं और सड़क पर बसें खड़ी कर सवारियां भरते पाए गए तो संबंधित चालक-परिचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी। बावजूद इसके अभी भी बसें बाहर से सवारियां बैठा रही हैं। मुसाफिरों ने अधिकारियों से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।
-- -- -- -- -- -
क्या कहते हैं मुसाफिर
मेरा रोजाना का बरेली से आना-जाना होता है। अब तो बाहर खड़े होने की आदत बन गई है। पहले अक्सर परिसर के अंदर बने स्टैंड में खड़े होते थे तो बस छूट जाती थी। बड़ा साइन बोर्ड लगाने के बाद भी इस पर अमल नहीं हो पा रहा है। -प्रदीप
विज्ञापन
-- -- --
मुरादाबाद से आ रहा हूं और बरेली की तरफ जा रहा हूं। अभी बस अड्डे के अंदर खड़ा था, तीन बसें बरेली की छूट गई तब किसी ने बताया कि बसें बाहर से मिलेंगी। यह नोटिस बोर्ड बेकार में ही यहां पर लगा हुआ है। -शेर खां
-- -- --
मेन गेट की तरफ रामपुर डिपो की बसें जगह घेर लेती हैं और दूसरे गेट से घुमाकर लाने में चालक-परिचालक नहीं मानते। वह बाहर से ही सवारियां भरते हैं। -विक्की
-- -- -- -
आज बरेली जा रहा हूं। अभी परिसर के अंदर खड़ा था। जब लोगों ने बताया कि बरेली की बस तो निकल गई, तब पता चला कि बाहर से जाना था। इसलिए अब रोडवेज के बाहर खड़ा हुआ हूं। -अमित
वर्जन :-- --
रोडवेज बसों के लिए सख्त हिदायत दी हुई है कि परिसर के बाहर बसें न खड़ी करें, लेकिन फिर भी यह लोग यहां पर बसें खड़ी कर देते हैं। ऐसे चालक-परिचालकों पर अब कार्रवाई की जाएगी। -दीपचंद्र जैन, एआरएम रोडवेज रामपुर

वर्जन :