फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   roads are nor plane

शहर की सड़कें नहीं हो सकीं गड्ढामुक्त, 15 दिन का मिला अतिरिक्त समय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
roads are nor plane
रामपुर। शहर की तमाम सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हो सकी हैं। सड़कों में गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। यह हाल तब है जब विभागों को 15 नवंबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए कहा गया था। लेकिन, सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के लिए नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ के कारण सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का काम प्रभावित हो गया। जिस पर 15 दिन का अतिरिक्त समय मिला है, इस अवधि में सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रामपुर की सड़कों की बात की जाए तो प्रमुख मार्ग तो ठीक हैं, लेकिन शहर के भीतर की सड़कों की हालत ठीक नहीं हैं। जिला अस्पताल जाने के लिए प्रयोग की जाने वाली स्टेट बैंक से जिला अस्पताल रोड पिछले दिनों सीवर धंसने की वजह से खराब हो गई थी। लेकिन, सीवर लाइन ठीक करने के बाद सड़क के गड्ढे तक सही से नहीं भरे गए। कुछ यही हाल वाल्मीकि बस्ती की सड़क का है। पूरी सड़क पर गहरे-गहरे गड्ढे हैं। मजार अल्ला हू दादा की सड़क भी बदहाल है। यह हाल तब है जब लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका को 15 नवंबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए कहा गया था, लेकिन समयावधि बीतने के बाद भी सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं किया जा सका है। शहर की अन्य सड़कों की भी यही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed