{"_id":"672e7b71adcf6f0234037457","slug":"roads-and-bridges-will-be-constructed-proposals-worth-rs-7-crore-ready-rampur-news-c-282-1-rmp1004-133540-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सड़कों और पुलियों का होगा निर्माण, 7 करोड़ के प्रस्ताव तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सड़कों और पुलियों का होगा निर्माण, 7 करोड़ के प्रस्ताव तैयार
Sat, 09 Nov 2024 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर जिले की सड़कों की सूरत बदलने वाली है। इन सड़कों के निर्माण पर करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। जिले के माननीयों ने 7.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव बनाकर प्रशासन को भेजे हैं, जिन पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
सांसद और विधायकों को अपने क्षेत्र का विकास कराने के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये की धनराशि सालाना दी जाती है। सभी जनप्रतिनिधियों की चालू वित्त वर्ष की पहली किश्त के रूप में ढाई-ढाई करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जिसके बाद डीआरडीए ने सभी माननीयों को पत्र लिखकर विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे थे। इस आदेश के बाद जनप्रतिनिधियों ने अपने प्रस्ताव तैयार किए हैं। इन प्रस्तावों को अब प्रशासन को सौंप दिया गया है। सांसद मोहिब्बुल्लाह नदवी ने करीब दो करोड़ रुपये के प्रस्ताव सांसद निधि के तहत भेजे हैं। इसके अलावा प्रदेश के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, शहर विधायक आकाश सक्सेना, मिलक की विधायक राजबाला सिंह और स्वार के विधायक शफीक अहमद अंसारी की ओर से भी प्रस्ताव प्रशासन को भेजे हैं। इन प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए अब जल्द ही इन पर काम शुरू होगा। अफसरों का कहना है कि जल्द ही इन पर काम शुरू हो जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास पर दिया जोर
सांसद मोहिब्बुल्लाह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपनी निधि से जो प्रस्ताव दिए हैं उनमें ज्यादातर जोर ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर ही है। सड़कों की मरम्मत के ही करोड़ों के प्रस्ताव भेजे गए हैं। सड़कों के अलावा पुलियों का निर्माण व विद्युतीकरण पर भी जोर दिया गया है।
विज्ञापन
ढाई करोड़ के प्रस्ताव भेजे
स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी का कहना है कि उन्होंने अपनी निधि से 2.50 करोड़ रुपये के प्रस्ताव भेजे हैं। उनके प्रस्तावों में इंटरलाकिंग सड़कें, पुलियों के प्रस्ताव हैं। मसवासी में श्मशान घाट के पास काम कराने के साथ ही मंदिर मार्ग का भी निर्माण कराया जाएगा। बताया कि क्षेत्र में ढाई करोड़ रुपये से विकास कार्य होने हैं।
कई मार्गों का होगा जीर्णोद्वार
शहर विधायक आकाश सक्सेना ने भी अपनी विधायक निधि से करीब दो करोड़ रुपये के प्रस्ताव भेजे है। उनके मुताबिक भमरौआ मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसके अलावा गांव के संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। बताया कि क्षेत्र के विकास कार्य में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। पचास कार्यों के प्रस्ताव और भेजे जा रहे हैं।
वरीयता के आधार पर होंगे विकास कार्य
डीआरडीए की गाइडलाइन के अनुसार माननीयों को पांच करोड़ की निधि जारी की जाती है। इसके तहत पहली किश्त आ चुकी है,जिसके बाद ही माननीयों से प्रस्ताव मांगे थे। जो प्रस्ताव डीआरडीए को भेजे जा रहे हैं। उनको धनराशि के मुताबिक वरीयता के आधार पर कराए जाने की तैयारी की जा रही है जो कार्य पहली किश्त में नहीं हो पाएंगे उनको दूसरी किश्त में कराया जाएगा।