फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   road show of mla rajbala

विधायक राजबाला ने शाहबाद में किया रोड शो

Sun, 26 Mar 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहबाद रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो शाहबाद रामपुर Updated Sun, 26 Mar 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
road show of mla rajbala
अभिवादन स्वीकार करतीं विधायक राजबाला।

विज्ञापन

पहली बार विधायक बनकर पहुंचीं राजबाला का प्रथम बार शाहबाद आगमन पर सभी भाजपाइयों उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बाद में जुलूस निकाला गया। क्षेत्रीय विधायक ने सभी लोगों का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया।

 शाहबाद में विधायक राजबाला के आगमन पर सभी भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और क्षेत्रीय विधायक का भव्य तरीके से फूल- माला डालकर उनका स्वागत किया गया। सर्वप्रथम विधायक ढकिया पहुंचीं और वहां पर एक रोड शो किया और उसके बाद सोसाइटी पर पहुंचकर एक कार्यक्रम को संबोधित भी किया गया जिसमे सभी लोगों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। उसके बाद में शाहबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करना था।  इसलिए सभी भाजपा कार्यकर्ता ढकिया रोड स्थित तहसील पर एकत्र हो गए और वहां विधायक का इंतजार किया। बाद में तहसील पर सभी भाजपाइयों ने विधायक के गले में फूल- मालाएं डालकर उनका भव्य स्वागत किया गया।  
विज्ञापन


साथ ही उनके पति दिलीप लोधी के गले में भी फूल मालाएं डालकर उनका भी स्वागत किया गया। बाद में सभी कार्यकर्ताओं ने रामपुर बस स्टेंड से बैंड बाजे के साथ एक जुलूस निकालना शुरू कर दिया बेंड बाजे की तर्ज पर नारे बाजी करते हुए सभी कार्यकर्ता नाचते गाते चलने लगे। और यह जुलूस रामपुर बस स्टैंड से शुरू होकर पानी की टंकी के रास्ते से होते हुए कोतवाली बजरंग चौक और मैंन मार्केट से  होता हुआ श्रीराम स्कूल पहुंचा जहां पर क्षेत्रीय विधायक राजबाला को वैश्य सभा के अध्यक्ष ने मुकुट पहनाकर और तलवार भुर्जी समाज की और से भेंट की गई, और लोगों ने फूल मालाए भी डाली। बाद में सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। और बाद में विधायक राजबाला ने स्वागत समारोह में मंच से सभी कार्यकर्ताओं का और लोगो का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सरकार आदेश अनुसार काम करने की बात भी कही जो परिवर्तन की मुहिम चलाई थी उसमे परिवर्तन आ रहा है।उन्होंने कहा कि जो बूचड़ खाने बंद करने की बात कही गई थी।  वह भी बंद हो गए है,और जो बहन बेटी के साथ छेड़खानी होती थी,वह भी बंद हो गई है सभी लोगों से अपने विधायक बनने का श्रेय जनता को दिया। चुनाव जिताने का भी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में  विधायक पति दिलीप लोधी, सुरेश बाबु  गुप्ता, धर्मपाल सिंह, अमित चंद्रवंशी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed