{"_id":"2ca67363760fad36b70d54aafd56421f","slug":"rld-protest-against-goverment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली के विरोध में रालोद का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली के विरोध में रालोद का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने गन्ना भुगतान न करने और घटतौली के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम के जरिये राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि चीनी मिलें बिचौलियों के जरिये किसानों का गन्ना सस्ते में खरीद रही हैं।
जिलाध्यक्ष आसिम खां के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। डीएम के जरिये राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा कि चीनी मिलों ने अभी तक किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया है। प्रदेश के किसानों को ब्याज सहित गन्ने का भुगतान दिलाया जाए।
सरकार ने अभी तक गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया है। क्रय केंद्र और मिल गेट पर गन्ने की घटतौली की जा रही है। अधिकारी केंद्रों के निरीक्षण के नाम पर खानापूरी कर रहे हैं। ज्ञापन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को हरित प्रदेश राज्य घोषित कराने, हाईकोर्ट की बेंच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थापित करने और 450 रुपये प्रति क्विंटल की गन्ने का मूल्य घोषित कराने की गुहार की।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में राजा बाबू गुप्ता, राशिद खां, शफीक अहमद, आतिफ, आलम अंसारी, मो. शाहिद, रफी अहमद, रईस अहमद, मनोज शर्मा, फरमूद, फैयाज, फईम, रफीक, पूनम त्यागी, मुहम्मद हनीफ, सनी गुप्ता, महबूब अली, छोटे लाल, प्रमोद रस्तोगी, फिदा हुसैन शामिल थे।