फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Risk of accidents due to dilapidated electricity poles; system remains unimproved despite crores spent on maintenance.

Rampur News: जर्जर बिजली खंभों से हादसे का खतरा, करोड़ों के मेंटीनेंस के बीच भी नहीं सुधरी व्यवस्था

Fri, 07 Aug 2026 11:30 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 07 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Risk of accidents due to dilapidated electricity poles; system remains unimproved despite crores spent on maintenance.
रामपुर। मानसूनी बारिश के बीच शहर में कई जगह बिजली के खंभे जर्जर हो चुके हैं। जंग लगने से कई खंभों की बुनियाद खोखली हो गई है, जिससे उनके कभी भी गिरने का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद विभाग की नजर इन पर नहीं पड़ रही है। दूसरी ओर बिजनेस प्लान के तहत करोड़ों रुपये के मेंटीनेंस कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर की बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए पिछले साल जनवरी में शुरू किया गया कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत 1440 किलोमीटर बिजली लाइन और 22,541 पोल बदले जाने थे, लेकिन मुख्य सड़कों को छोड़ छोटे मोहल्लों और गलियों में जर्जर पोल और उलझे तार अब भी लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं।
विज्ञापन

डायमंड रोड, कचहरी रोड, सिविल लाइंस, स्टार चौराहा समेत कई इलाकों में बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। लगातार बारिश के कारण इनमें जंग लग गई है और लोहे की परतें टूटकर गिर रही हैं। कई खंभों की बुनियाद खोखली हो चुकी है। ऐसे में इनके गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। वर्तमान में 23 करोड़ रुपये की लागत से बिजली व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य कराया जा रहा है, लेकिन कुछ प्रमुख मार्गों तक ही सुधार सीमित है। अधिकतर इलाकों के लोग अब भी खतरे के बीच रहने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
एक-एक पोल पर चिपके हैं सैकड़ों तार
शहर के कई बिजली पोल पर बिजली, टेलीफोन और डिश के सैकड़ों तार लटके हुए हैं। लोगों का कहना है कि यदि कोई पोल गिरा तो बड़ा हादसा हो सकता है।
000
कई जगहों पर बल्लियों के सहारे तार
ज्वाला नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली के तार बल्लियों के सहारे टिके हुए हैं। यहां पर्याप्त बिजली के खंभे नहीं हैं। नई बस्ती में भी सैकड़ों तार बल्लियों के सहारे लटके हुए हैं।
000
बोले लोग...
शहर में बिजली के पोल इस समय काफी जर्जर हैं। नीचे से खोखले हो चुके हैं और जब बुनियाद ही कमजोर हो जाएगी तो यह खंभे सीधे घरों पर गिर सकते हैं। इससे बड़ा हादसा हो सकता है। -सुरेश
000
जर्जर खंभों को जरूर बदलवाना चाहिए। यह जनहित का विषय है। लगातार बारिश से जंग लगने के कारण इनके पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गिरने का खतरा बढ़ गया है। इससे पहले इन्हें बदलना जरूरी है। -विजय
000
कई पोल ऐसे हैं जो जंग खा चुके हैं और अब उनकी परतें टूटकर गिर रही हैं। आधे से ज्यादा हिस्सा खोखला हो चुका है। तेज आंधी चलने पर इनके गिरने की आशंका है। -अमन

0000
कई इलाकों में ऐसे खंभे भी लगे हैं जिन पर कोई तार नहीं बंधा है। कई खंभे मुड़े और तिरछे हैं। इनसे भी हादसे का खतरा बना हुआ है। -इशरत
0000
वर्जन
बिजनेस प्लान के तहत शहर में जगह-जगह कार्य कराया जा रहा है। सभी क्षेत्रों को चरणबद्ध तरीके से कवर किया जा रहा है। प्रत्येक स्थान पर खंभों और तारों की स्थिति में सुधार कराया जाएगा। -पीके शर्मा, एक्सईएन प्रथम, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed