{"_id":"68b21a6a01a39867350175b3","slug":"rickshaw-driver-found-guilty-of-raping-a-student-rampur-news-c-282-1-pbt1003-152471-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: छात्र से दुष्कर्म के मामले में रिक्शा चालक दोषी करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: छात्र से दुष्कर्म के मामले में रिक्शा चालक दोषी करार
Sat, 30 Aug 2025 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। मिलक कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग छात्र के साथ दुष्कर्म के मामले में अदालत ने आरोपी रिक्शा चालक राकेश प्रजापति को दोषी करार दिया है। सजा पर शनिवार को सुनवाई होगी।
मामला वर्ष 2019 का है, जब पीड़ित बच्चे के पिता ने मिलक कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आठ वर्षीय कक्षा एक के छात्र को स्कूल बस तक छोड़ने वाले रिक्शा चालक ने एक खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी राकेश प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी। लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया है।
विज्ञापन
सहायक अधिवक्ता कुमार सौरभ ने बताया कि सजा के प्रश्न पर शनिवार को सुनवाई होगी। इस मामले में पीड़ित बच्चे के परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद है। संवाद