{"_id":"57829e594f1c1b446c7fc97a","slug":"rice-mill-oner-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकायेदार राइस मिल मालिक गिरफ्तार, जेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकायेदार राइस मिल मालिक गिरफ्तार, जेल
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
मिल मालिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग के बकायेदार शमा राइज मिल मालिक से वसूली को गई राजस्व टीम से मारपीट के मामले में स्थानीय प्रशासन रविवार को हरकत में आया गया। एसडीएम और तहसीलदार के नेतृत्व में दबिश देकर आरोपी मिल मालिक को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भिजवा दिया। इस मामले में आरोपी के बेटे को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
गौरतलब हो कि नगर की शमा राइस मिल के मालिक अशरफ अली पर वाणिज्य कर विभाग का 15 लाख रुपया बकाया है। कई बार आरसी और गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद भी वह पकड़ में नहीं आया था। शनिवार को तहसीलदार संजय सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने अशरफ अली के घर छापामारा था। इस पर अशरफ अली के बेटे मोहम्मद शुएब उर्फ खालिद और उसके साथियों ने राजस्व कर्मियों पर हमला बोल दिया और उनकी पिटाई कर कपड़े तक फाड़ डाले। हालांकि, कर्मियों ने शुएब को पकड़ लिया था। बाद में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
रविवार की सुबह उपजिलाधिकारी युगराज सिंह तथा तहसीलदार संजय सिंह ने वसूली टीम को साथ लेकर अशरफ अली के मस्जिद कोहना स्थित आवास पर दबिश दी। इस दौरान अशरफ अली ने भागने की कोशिश की लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया और उसे जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
इधर, तहसीलदार संजय सिंह ने बताया कि राजस्व वसूली टीम के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोमवार को शमा राइस मिल की नपाई कर उसकी कुर्की तथा नीलामी की कार्यवाही की जाएगी।