फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   revise estimate of lalpur barraj not granted

एक साल बाद भी लालपुर बैराज के रिवाइज इस्टीमेट को नहीं मिल सकी मंजूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
revise estimate of lalpur barraj not granted
रामपुर। भूगर्भ जलस्तर सुधारने एवं नहरों के जरिए फसलों की सिंचाई के लिए 2013 में मंजूर हुआ कोसी नदी पर बैराज का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है। इसे शुरू कराने के लिए अब सिंचाई विभाग ने रिवाइज एस्टीमेट तैयार कर पिछले साल अगस्त में शासन को भेजा था, लेकिन इस एस्टीमेट को भी मंजूरी नहीं मिल सकी है। हालांकि, विभागीय अफसरों का दावा है कि जल्द ही रिवाइज एस्टीमेट को मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने अक्तूबर 2013 को लालपुर स्थिति कोसी नदी पर बैराज के निर्माण को मंजूरी दी थी। उस समय यह प्रोजेक्ट 216.35 करोड़ रुपये का मंजूर हुआ था, जिसे मार्च 2018 तक पूरा किया जाना था। इसके लिए सपा सरकार ने 2014 में 14 करोड़ और 2015 में 30 करोड़ रुपये जारी कर दिए थे, जिसके बाद तेजी से काम शुरू हुआ था। कार्यदायी संस्था ने आवश्यक निर्माण सामग्री जुटाने के साथ ही, मशीनरी एवं टूल्स आदि जुटा लिए, जिसके बाद बैचिंग प्लांट स्थापित कर दिया गया था। कार्य स्थल पर बैराज निर्माण के लिए फाउंडेशन की खोदाई, डाइवर्जन बंध का निर्माण तथा डिवाटरिंग आदि कार्य ही हो सका था। इस बीच सूबे में सत्ता परिवर्तन हो गया।
विज्ञापन

2017 में कोसी नदी पर बन रहा बैराज भी अटक गया था। तब से ही यह काम बंद है और बैराज अधर में लटका हुआ है। हालांकि, सिंचाई विभाग की ओर से इस बावत नए सिरे से एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया था, जो 595 करोड़ का है। ऐसे में छह साल में ही प्रोजेक्ट की लागत 379 करोड़ रुपये बढ़ गई थी, लेकिन रिवाइज एस्टीमेट को भेजे हुए भी एक साल बीत चुका है, अब तक प्रोजेक्ट मंजूरी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed