फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Retired CO's application rejected in Yatimkhana Basti case

Rampur News: यतीमखाना बस्ती मामले में रिटायर्ड सीओ का प्रार्थना पत्र खारिज

Wed, 16 Jul 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 16 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Retired CO's application rejected in Yatimkhana Basti case
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज यतीमखाना बस्ती मामले में कोर्ट ने आरोपी रिटायर्ड सीओ आले हसन को झटका दिया है। कोर्ट ने इस मामले में गवाहों को दोबारा बुलाने के प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया है। अब इस मामले की सुनवाई 17 जुलाई को होगी। वहीं दूसरी ओर शत्रु संपत्ति मामले में भी सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सपा नेता आजम खां के खिलाफ 2019 में यतीमखाना बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट, मारपीट जैसे आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में तत्कालीन सीओ आले हसन को भी आरोपी बनाया गया था। यह मामला इस वक्त कोर्ट में विचाराधीन है। आले हसन अब रिटायर्ड हो चुके हैं। इस मामले में मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मंगलवार को रिटायर्ड सीओ आले हसन की ओर से उनके अधिवक्ता ने गवाहों को दोबारा बुलाने का प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर सुनवाई हुई। सहायक शासकीय अधिवक्ता सीमा राणा ने प्रार्थना पत्र का विरोध किया, जिसके बाद एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनका प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। एडीजीसी ने बताया कि इस मामले में रिटायर्ड सीओ की ओर से दिया गया प्रार्थना पत्र कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अब इस मामले की सुनवाई 17 जुलाई को होगी। वहीं दूसरी ओर शत्रु संपत्ति मामले में भी कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान स्थगन प्रार्थना पत्र दिया गया,जिस पर सुनवाई के बाद इस मामले की सुनवाई के लिए 28 जुलाई की तारीख तय कर दी गई। इसके अलावा सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां के खिलाफ मतदाताओं को मतदान से रोकने व धमकाने के मामले में भी सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 28 जुलाई को होगी।
विज्ञापन



-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

मूक बधिर किशोरी से दुष्कर्म मामले में आज भी होगी सुनवाई
रामपुर। सैफनी की मूक बधिर किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को भी कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से मंगलवार को तत्कालीन थानाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह कोर्ट में पेश हुए, जहां उनकी गवाही हुई। उनकी गवाही पूरी हो गई है,लेकिन जिरह अभी बाकी है। इस मामले में अब बुधवार को भी सुनवाई होगी।



------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed