फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Report on four including District Panchayat member Mustafa Hussain in rampur

Rampur: जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा समेत 4 पर रिपोर्ट, पूर्व विधायक के लिए विधानसभा से जारी पास लगाने का है आरोप

Thu, 02 Mar 2023 11:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 02 Mar 2023 11:16 PM IST
सार

घटना की सूचना के बाद एएसपी डॉ. संसार सिंह और सीओ सिटी अनुज चौधरी भी सिविल लाइंस कोतवाली पहुंच गए। इसके बाद इंस्पेक्टर की तहरीर के आधार पर मुस्तफा हुसैन और तीन अज्ञात के खिलाफ के रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Report on four including District Panchayat member Mustafa Hussain in rampur
मुस्तफा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पंचायत के सदस्य मुस्तफा हुसैन और उनके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस ने उनकी कार सीज कर दी है। मुस्तफा पर अपनी कार पर पूर्व विधायक के लिए विधानसभा से जारी पास लगाने और सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने का आरोप है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस इंस्पेक्टर किशन अवतार सिंह की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि बृहस्पतिवार की शाम उनको सूचना मिली थी कि कलेक्ट्रेट बाहर एक कार खड़ी है। जिस पर पूर्व विधायक के लिए विधानसभा से जारी होने वाले स्टीकर लगा हुआ है। सूचना के बाद वो जांच के लिए मौके पर पहुंचे और कार की वीडियोग्राफी कराई। इसके बाद पूछा कि यह कार किसकी है तो पास में खड़े मुस्तफा हुसैन ने कहा कि उनकी कार है। इसके बाद उन्होंने मुस्तफा से कहा कि आप थाने आ चले जाइए। उन्होंने दो सिपाहियों को मुस्तफा की कार में बैठा दिया और कहा कि इनको थाने ले जाओ। आरोप है कि कलेक्ट्रेट से सिविल लाइंस कोतवाली जाने के दौरान बीच रास्ते में एक इंडिवर कार में सवार तीन युवक आए और उन्होंने इस कार को रूकवा लिया जिसमें मुस्तफा बैठे हुए थे।
विज्ञापन


इसके बाद तीनों युवकों ने कार पर लगे स्टीकर को फाड़ना शुरू कर दिया। आरोप है कि मुस्तफा हुसैन भी कार से उतर गए और उन्होंने भी स्टीकर फाड़ने में सहयोग किया। सिपाहियों ने जब उनको रोकने की कोशिश की तो उनके साथ धक्का मुक्की की। आरोप है कि इसके बाद मुस्तफा उन युवकों की कार में बैठकर वहां चले गए। इसके बाद सिपाहियों ने इंस्पेक्टर को घटना के बारे में सूचना दी और मुस्तफा की कार लेकर थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद एएसपी डॉ. संसार सिंह और सीओ सिटी अनुज चौधरी भी सिविल लाइंस कोतवाली पहुंच गए। इसके बाद इंस्पेक्टर की तहरीर के आधार पर मुस्तफा हुसैन और तीन अज्ञात के खिलाफ के रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। एएसपी डॉ. संसार सिंह ने बताया कि मुस्तफा हुसैन और तीन अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 341, 353 और 332 में रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। इस घटना के बारे में मुस्तफा हुसैन का भी पक्ष लेने की कोशिश की गई, लेकिन उनके दोनों मोबाइल फोन स्विच ऑफ थे।

पूर्व सांसद जयाप्रदा के करीबी रहे हैं मुस्तफा
मुस्तफा हुसैन पूर्व मंत्री निसार हुसैन के पुत्र हैं। वो पूर्व सांसद जयाप्रदा के भी करीबी रहे हैं। सत्ताधारी पार्टी के कई नेताओं के साथ भी उनके अच्छे रिश्ते हैं। जिला पंचायत के चुनाव में मुस्तफा ने जिपं के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल सलाम को हराया था। मुस्तफा के अन्य दलों के नेताओं से भी अच्छे ताल्लुकात हैं।


2022 के विस चुनाव में चमरौवा से थे बसपा के प्रत्याशी
रामपुर। मुस्तफा हुसैन ने 2022 का विधानसभा चुनाव बसपा की टिकट पर चमरौआ विधानसभा सीट से लड़ा था। इस चुनाव में उनको सपा के नसीर खां के मुकाबले हार का सामना करना पड़ा था। कुछ महीने पहले मुस्तफा ने निजी कारणों से बसपा छोड़ने का एलान कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed