फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Report filed on the order of the court in the case of the missing of the youth

युवक की गुमशुदगी के मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Report filed on the order of the court in the case of the missing of the youth
स्वार। मटर प्लांट में काम करने वाले एक युवक की रहस्यमय गुमशुदगी के मामले में एक साल बाद छह लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर-फाजलपुर गांव निवासी रमेश चंद्र का 18 वर्षीय बेटा ईश्वर चंद रेवड़ा पुल थाना बाजपुर स्थित एक मटर प्लांट में पैकेजिंग का कार्य करता था। रमेश चंद्र का आरोप है कि उसका बेटा छह दिसंबर 2020 को फसल के दो लाख रुपये लेकर घर से निकला था। उसके बाद वह घर नहीं आया। उसे आसपास और रिश्तेदारियों में तलाश किया गया लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। जिस पर उसने स्वार कोतवाली में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई। पुलिस भी एक साल बीतने के बाद उसको तलाश नहीं कर सकी।
रमेश ने बताया कि इस दौरान मसीत हरिपुरा थाना केलाखेड़ा निवासी करम चंद ने बताया कि छह दिसंबर 2020 को ईश्वर चंद को प्लांट पर रहने वाले मजदूरों कमला देवी उर्फ ज्योति पत्नी रमेश कुमार, रमेश कुमार पुत्र अमरवेदी निवासीगण लमकुरा थाना केलाखेड़ा जिला ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड, गणेश पुत्र नामालूम, दीपू कुमार पुत्र गणेश कुमार, शंभू कुमार पुत्र गणेश कुमार और नंदा देवी पत्नी गणेश कुमार निवासीगण ग्राम कटघड़िया बजनिया पनिताली थाना मखानी जिला नैनीताल के साथ जाते हुए देखा था। चूंकि वह साथ में ही कार्य करते थे इस लिए उसने ध्यान नहीं दिया कि कहां जा रहे हैं।
विज्ञापन

रमेश ने उसकी बात को गंभीरता से लिया और उसी दिन स्वार पुलिस सुराग दिया। आरोप है कि पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। उसने पुलिस आधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया फिर भी कार्रवाई नही हुई। जिसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली, जिस पर कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरु की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed